Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»खजुराहो सीट से सपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द, अखिलेश बोले किसी का पर्चा निरस्त करना लोकतांत्रिक अपराध
    ट्रेंडिंग

    खजुराहो सीट से सपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द, अखिलेश बोले किसी का पर्चा निरस्त करना लोकतांत्रिक अपराध

    Team JoharBy Team JoharApril 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भोपाल: मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को बड़ा झटका लगा है.यहां से सपा उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन रद्द कर दिया गया है. गठबंधन के तहत कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की सिर्फ खजुराहो सीट ही समाजवादी पार्टी को दी थी और बाकी के 28 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है. सपा ने पहले यहां से डॉ. मनोज यादव को टिकट दी थी, लेकिन 48 घंटे में उनकी जगह मीरा यादव के नाम का एलान कर दिया गया. जानकारी के अनुसार डॉ. मनोज को कमजोर प्रत्याशी आंका गया था, इसलिए उन्हें हटाकर मीरा यादव को चुना गया. इधर खजुराहो सीट पर BJP ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को दूसरी बार उतारा है. जानकारी के मुताबिक, फॉर्म में हस्ताक्षर नहीं करने और पुरानी नामावली की वजह से उनका नामांकन निरस्त किया गया है.

    आखिर कौन हैं मीरा यादव?

    मीरा यादव पूर्व विधायक है. उन्होंने 2008 में निवाड़ी विधानसभा सीट से चुनाव जीता था. 2023 में भी मीरा ने निवाड़ी सीट से विस चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. पूर्व विधायक मीरा यादव झांसी क्षेत्र से ताल्लुक रखती है.

    यह लोकतंत्र की हत्या: अखिलेश

    मीरा यादव के नामांकन रद्द होने से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे लोकतंत्र की हत्‍या कहा है. सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर कहा, ”खजुराहो सीट से I.N.D.I.A गठबंधन की सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन हटाना सरेआम लोकतंत्र की हत्या है. कहा जा रहा है कि फार्म में हस्ताक्षर नहीं थे जिसके वजह से देखनेवाले अधिकारी ने फार्म नहीं लिया. ये सारे बहाने हैं और हार चुकी BJP की हताशा है. साथ ही कहा कि जो न्यायालय के कैमरे के सामने छल कर सकते हैं वो फार्म मिलने के बाद पीठ पीछे क्या-क्या साजिश रचते होंगे. इस घटना की भी न्यायिक जांच हो, किसी का पर्चा निरस्त करना लोकतांत्रिक अपराध है.”

    अखिलेश यादव खजुराहो नामांकन रद्द लोकतांत्रिक अपराध सपा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस ने दी राजद को पलामू लोकसभा सीट, खुद चतरा से लड़ेगी चुनाव
    Next Article किडनी रैकेट का सरगना निकला रांची का मुर्तजा, सोशल मीडिया पर फंसाता था मरीज व डोनर को

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिटायरमेंट पर बड़ा फैसला: MP के जज अवनींद्र सिंह ने PM फंड में देंगे 1 करोड़, साथ ही पत्नी संग किया देहदान

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केरलम : पूर्व सीएम पिनराई विजयन के बेटी और दामाद पर हो सकता है FIR, जाने क्या है पूरा मामला

    September 19, 2026
    Latest Posts

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.