Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»किडनी रैकेट का सरगना निकला रांची का मुर्तजा, सोशल मीडिया पर फंसाता था मरीज व डोनर को
    क्राइम

    किडनी रैकेट का सरगना निकला रांची का मुर्तजा, सोशल मीडिया पर फंसाता था मरीज व डोनर को

    Team JoharBy Team JoharApril 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुरुग्राम : गुरुग्राम में पकड़े गये किडनी रैकेट का सरगना रांची का मो मुर्तजा अंसारी है. किडनी ट्रांसप्लांट का ये बड़ा कारोबार कई सालों से चल रहा है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी सरगना फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर किडनी ट्रांसप्लांट के विज्ञापन दिखा कर बांग्लादेश के नागरिकों को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता है. गिरोह की सक्रियता बंगाल, दिल्ली एनसीआर और बांग्लादेश में सबसे ज्यादा है. जगह-जगह इसके एजेंट नियुक्त हैं. रैकेट का सरगना मो मुर्तजा अंसारी किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके लोगों और डोनर के संपर्क में रहता है. सोशल मीडिया के अलावा उनकी मदद से उन्हें नए डोनर और मरीज़ भी मिले.

    मुर्तजा की जयपुर के फोर्टिस हॉस्पिटल में गहरी पैठ थी. अगर किसी किडनी डोनर की जरूरत हो तो दो से तीन दिन में मरीज को किडनी उपलब्ध करा दी जाती है. वह डोनर उपलब्ध कराने के लिए 10 लाख रुपए लेता था, जबकि किडनी दान करने वालों को 4 लाख रुपए देता था. मुर्तजा अंसारी ट्रांसप्लांट के लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार कराता था. फेसबुक पर किडनी दान से संबंधित दस से अधिक पेज हैं. जब आप उन पेजों पर संदेश भेजते हैं, तो एजेंट आपसे संपर्क करता है. जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश के लोगों को कोलकाता से मेडिकल वीजा पर भारत लाया गया था.

    गुड़गांव के एक होटल के जरिये चल रहे किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट की सूचना मिली थी. सूचना पर सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिछले गुरुवार को गुड़गांव में राजस्थान के जयपुर में जलाए जा रहे किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया. गुड़गांव के सेक्टर-39 स्थित बाबिल पाला होटल में छापेमारी में बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शमीम नाम का युवक मिला, जिसकी किडनी जयपुर फोर्टिस अस्पताल में निकाल ली गई थी. गुड़गांव स्थित एक होटल में डे केयर दी जा रही थी. टीम ने यहां भर्ती चार किडनी ट्रांसप्लांट मरीजों को पकड़ा है.

    शमीम ने पूछताछ में बताया कि फेसबुक पर किडनी ट्रांसप्लांट का विज्ञापन देखकर उसने झारखंड के रांची निवासी मोहम्मद मुर्तजा अंसारी नाम के एजेंट से संपर्क किया. जिसने उसे बांग्लादेश की मुद्रा के अनुसार 4 लाख टका देने का सौदा तय किया. यह रकम लेकर उन्होंने अपनी किडनी दान करने की डील फाइनल की. एजेंट ने खुद ही उसकी उंगलियों के निशान लेकर उसका फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया और करीब 2 महीने पहले उसे भारत भेज दिया. यहां जयपुर के फोर्टिस हॉस्पिटल में उनका ऑपरेशन किया गया और कुछ दिन पहले उन्हें गुरुग्राम शिफ्ट किया गया था. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

     ये भी पढ़ें : खजुराहो सीट से सपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द, अखिलेश बोले किसी का पर्चा निरस्त करना लोकतांत्रिक अपराध

    Bangladesh Bengal gurugram jharkhand johar live news Kidney kidney racket Murtaza Murtaza Ansari racket ranchi किडनी किडनी रैकेट गुरुग्राम जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड बंगाल बांग्ला देश मुर्तजा मुर्तजा अंसारी रांची रैकेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखजुराहो सीट से सपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द, अखिलेश बोले किसी का पर्चा निरस्त करना लोकतांत्रिक अपराध
    Next Article लेवी वसूलने आये पीएलएफआई के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, देसी कट्टा, गोली, नक्सली पर्चा बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026
    चतरा

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    June 17, 2026
    झारखंड

    रांची के रिनपास में हाईटेक इलाज की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया DTMS सेंटर का उद्घाटन

    June 17, 2026
    Latest Posts

    NEET परीक्षा से पहले देवघर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने केंद्रों की तैयारियों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    चतरा में 408 बोतल शराब के साथ तस्कर धराया, बिहार भेजने की थी तैयारी

    June 17, 2026

    रांची के रिनपास में हाईटेक इलाज की शुरुआत, स्वास्थ्य मंत्री ने किया DTMS सेंटर का उद्घाटन

    June 17, 2026

    तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

    June 17, 2026

    डीसी अजय नाथ झा ने खंगाले खेल विभाग के रिकॉर्ड, एक सप्ताह में अपडेट करने का आदेश

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.