Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान ने किये चौंकाने वाले खुलासे
    ट्रेंडिंग

    पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान ने किये चौंकाने वाले खुलासे

    Team JoharBy Team JoharMay 19, 2025Updated:May 19, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नोमान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : हरियाणा पुलिस की सीआईए-1 टीम ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे नोमान इलाही को गिरफ्तार किया है. रिमांड पर चल रही पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. मूल रूप से कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा का रहने वाला नोमान, पिछले कई वर्षों से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहा था.

    मिली जानकारी के अनुसार नोमान को जासूसी की एवज में भारतीय बैंक खातों से पैसे भेजे जाते थे, जिससे शक गहराता जा रहा है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने उन सभी बैंक खातों को जांच के दायरे में ले लिया है, जिनमें संदिग्ध रूप से पैसे ट्रांसफर किए गए हैं.

    पाकिस्तान में मिली थी ट्रेनिंग

    जांच में सामने आया है कि नोमान मात्र 17 वर्ष की उम्र में ही जासूसी के दलदल में उतर चुका था. 2017 में वह अवैध रूप से पाकिस्तान गया था, जहां उसकी मुलाकात ISI ऑपरेटिव दिलशाद मिर्जा उर्फ शेख खालिद हाफिज और कमांडर इकबाल काना से हुई. पाकिस्तान में 15 दिनों के प्रवास के दौरान नोमान को कोड वर्ड में बात करना, युवाओं का ब्रेनवॉश करना और ISI का प्रचार करना सिखाया गया.

    संवेदनशील सूचनाएं पाकिस्तान भेजने का आरोप

    हरियाणा पुलिस ने नोमान को पानीपत से गिरफ्तार किया था. उस पर आरोप है कि उसने भारत के सैन्य ठिकानों और संवेदनशील स्थानों की जानकारी इकबाल काना को भेजी. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत उसे श्रीनगर भेजने की तैयारी भी की जा रही थी. इसके अलावा उसे पठानकोट और गुरदासपुर में ट्रेनों में सैनिकों की गतिविधियों पर नजर रखने का भी आदेश मिला था.

    परिवार की भूमिका पर भी सवाल

    नोमान का भाई जीशान, जो पहले झिंझाना में पासपोर्ट फॉर्म भरने की दुकान चलाता था, दो साल से लापता है. उसका मोबाइल नंबर भी बंद है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. नोमान का पिता अहसान भी यही कार्य करता था.

    गिरफ्तारियां और संभावित लिंक

    नोमान की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा के कैथल से देवेंद्र सिंह, नूंह से अरमान और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को भी जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन सभी में कोई आपसी कड़ी तो नहीं है. यदि आपसी संपर्क प्रमाणित होते हैं, तो यह नेटवर्क और भी व्यापक हो सकता है.

    अब तक दो बार पानीपत सीआईए की टीम नोमान को लेकर कैराना पहुंच चुकी है. जहां उसके घर की तलाशी में पासपोर्ट और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं. सूत्रों के अनुसार रिमांड अवधि पूरी होने से पहले पुलिस उसे फिर कैराना ला सकती है.

    Also Read : आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

    arrested bank account investigation. CIA-1 team espionage espionage network Haryana Police Indian bank accounts intelligence agency Interrogation ISI Kairana Mohalla Begampura money transfer Noman Ilahi Pakistan remand security agencies कैराना खुफिया एजेंसी गिरफ्तार जासूसी जासूसी नेटवर्क नोमान इलाही पाकिस्तान पूछताछ पैसे ट्रांसफर बैंक खाता जांच भारतीय बैंक खाते मोहल्ला बेगमपुरा रिमांड सीआईए-1 टीम सुरक्षा एजेंसियां हरियाणा पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू टाइगर रिजर्व में जल्द शुरू होगी टाइगर सफारी, पुटुआगढ़ में तैयारियां पूरी
    Next Article गिद्धौर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता निलंबित… जानें क्यों

    Related Posts

    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.