Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मतदाता सूची अपडेट में अब कोई ढिलाई नहीं, समय पर रिपोर्ट भेजने का निर्देश
    झारखंड

    मतदाता सूची अपडेट में अब कोई ढिलाई नहीं, समय पर रिपोर्ट भेजने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निर्वाचन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने निर्वाचन सदन से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में साफ कहा गया कि सत्यापन और अपडेट का काम समय पर और गंभीरता से पूरा होना चाहिए।

    दूसरे राज्यों से आ रहे दस्तावेज, तुरंत करें सत्यापन

    के. रवि कुमार ने बताया कि कई राज्यों में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण चल रहा है। ऐसे में झारखंड से जुड़े मतदाताओं के दस्तावेज अन्य राज्यों से सत्यापन के लिए भेजे जा रहे हैं।

    उन्होंने निर्देश दिया कि इन दस्तावेजों की तुरंत जांच की जाए और संबंधित राज्य को समय पर रिपोर्ट भेजी जाए। किसी भी स्तर पर देरी नहीं होनी चाहिए।

    निर्वाचन

    गहन पुनरीक्षण से पहले पूरी करें तैयारी

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राज्य में गहन पुनरीक्षण शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

    उन्होंने खास तौर पर कहा कि पैतृक मैपिंग के साथ-साथ अब्सेंट, शिफ्टेड, डिलीट और डुप्लीकेट मतदाताओं की भी अच्छी तरह जांच हो। ताकि सूची में किसी तरह की गड़बड़ी न रह जाए।

    ब्लर फोटो नहीं चलेगा, रंगीन और साफ तस्वीर जरूरी

    बैठक में मतदाता पहचान पत्र में फोटो की गुणवत्ता पर भी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का फोटो धुंधला या अस्पष्ट नहीं रहना चाहिए।

    बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वे अपने बीएलओ ऐप के जरिए मतदाताओं की साफ और रंगीन तस्वीर खींचकर अपलोड करें। इससे पहचान में कोई परेशानी नहीं होगी।

    ECINET और ‘बुक ए कॉल विथ बीएलओ’ पर भी जोर

    के. रवि कुमार ने कहा कि ECINET के माध्यम से “बुक ए कॉल विथ बीएलओ” सुविधा का सही इस्तेमाल किया जाए। मतदाताओं की जो भी शिकायतें या समस्याएं ऐप के जरिए आ रही हैं, उनका समय पर समाधान किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कॉल रिक्वेस्ट आते ही बीएलओ संबंधित मतदाता से संपर्क करें।

    निर्वाचन

    ऑनलाइन जुड़े सभी जिलों के अधिकारी

    बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार समेत सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

    कुल मिलाकर साफ संदेश दिया गया कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और शुद्धता बनाए रखने के लिए इस बार किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Also Read : मंईयां सम्मान के पैसे जल्द लाभुकों के खाते में, सरकार ने दी तैयारी की जानकारी

    BLO App Book a Call with BLO Chief Electoral Officer Jharkhand Deputy Electoral Officer Meeting Duplicate Voter Check ECINET Election Department Jharkhand Electoral Roll Intensive Revision Jharkhand election update K Ravi Kumar Nirvachan Sadan Ranchi Shifted and Absent Voter Voter ID Card Photo Update Voter List Update Voter Verification उप निर्वाचन पदाधिकारी बैठक के रवि कुमार झारखंड चुनाव अपडेट डुप्लीकेट मतदाता जांच निर्वाचन विभाग झारखंड निर्वाचन सदन रांची बीएलओ ऐप बुक ए कॉल विथ बीएलओ मतदाता पहचान पत्र फोटो अपडेट मतदाता सत्यापन मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार वोटर लिस्ट अपडेट शिफ्टेड और अब्सेंट वोटर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंईयां सम्मान के पैसे जल्द लाभुकों के खाते में, सरकार ने दी तैयारी की जानकारी
    Next Article बजट सत्र से पहले झारखंड पुलिस अलर्ट, संवेदनशील सड़कों पर विशेष चौकसी का निर्देश

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.