Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»जेपी सेतु के पिलर से टकराया नीतीश कुमार का स्टीमर, बाल-बाल बचे
    बिहार

    जेपी सेतु के पिलर से टकराया नीतीश कुमार का स्टीमर, बाल-बाल बचे

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना: गंगा नदी में छठ घाटों का निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुई है. गंगा विजिट के दौरान मुख्यमंत्री का स्टीमर जेपी सेतु के पाए से टकरा गया. हालांकि, इस हादसे में सीएम नीतीश को चोट नहीं आई और उनका स्टीमर बाल-बाल बच गया, लेकिन इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया.

    बताया जा रहा है कि गंगा नदी में जल स्तर अधिक होने के कारण यह घटना घटी. इस मामले में पटना जिला प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चोट नहीं आई है और स्टीमर में तकनीकी खराबी के कारण दूसरा स्टीमर बदल दिया गया.

    बता दें कि सीएम नीतीश कुमार छठ घाटों का जायजा लेने निकले थे. 11 बजे नसीरीगंज घाट से पटना सिटी तक गंगा नदी में घाटों का जायजा ले रहे थे और इसी क्रम में वे जेपी सेतु के निकट थे. इसी दौरान उनका स्टीमर पुल के पाये से टकरा गया. बता दें कि गंगा नदी में बढ़े हुए जलस्तर से घाटों के निर्माण में भी कठिनाई हो रही है.

    गौरतलब है कि छठ आने वाला है और इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इसी क्रम में साफ-सफाई से लेकर घाटों के निर्माण कार्य में भी तेजी आई है. इसी क्रम में सीएम नीतीश कुमार गंगा नदी का भ्रमण करने निकले थे. इसी दौरान यह हादसा होने से उनका स्टीमर बदल दिया गया, लेकिन सीएम की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल जरूर खड़े हो गए.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुख्यात गैंगस्टर अमन साव ने सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट को दी जान से मारने की धमकी
    Next Article राज्य सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम महज दिखावा,जनता के पैसे की बर्बादी- दीपक प्रकाश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को दबोचा

    July 13, 2026

    री-पैकेजिंग की राजनीति… हेमंत सोरेन के 99 हजार करोड़ के निवेश दावों को भाजपा ने क्यों बताया हवा-हवाई?

    July 13, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026

    बस्तर के 2.60 लाख बच्चों को उनकी भाषा में मिलेगी शिक्षा

    July 13, 2026

    पहले ODI की 52वीं सालगिरह : हेडिंग्ले की हार ने लिखी थी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.