Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राज्य सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम महज दिखावा,जनता के पैसे की बर्बादी- दीपक प्रकाश
    झारखंड

    राज्य सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम महज दिखावा,जनता के पैसे की बर्बादी- दीपक प्रकाश

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद। दीपक प्रकाश ने आज राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला। श्री प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री जी अपनी कमियां छुपाने केलिए जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बर्बाद कर रहे।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नाकामियों का पुलिंदा इतना मोटा हो गया है कि वे बताते बताते थक जायेंगे।

    कहा कि जनता को पता है कि वे केवल अपनी पीठ थपथपाने केलिए घूम रहे लेकिन सरकार के कारनामे से जनता पूरी तरह परिचित हो चुकी है।कहा कि लगभग तीन साल के भ्रष्ट शासन में इन्होंने झारखंड को बीस साल पीछे कर दिया है। अगर मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो उन्हें जनता को बताना चाहिए कि कैसे उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने और अपने परिजनों के नाम पर खान खनिज का लीज आवंटित कराया। कैसे आदिवासी उद्यमियों केलिए आरक्षित आद्योगिक भूमि को अपनी पत्नी और साली के नाम आवंटित कर दिया।

    मुख्यमंत्री जी बताएं कि सरकार के 1000दिन पूरे होने तक एक जिला में 1000करोड़ का घोटाला हुआ। हिम्मत है तो बताएं क्यों उनके विधायक प्रतिनिधि और उनके अगल बगल वाले जेल के भीतर है। कहा कि बताएं कैसे सीएम आवास में प्रतिनियुक्ति आरक्षी का एक 47 राइफल दलालों,बिचालियों के घर से बरामद हुए। उन्हें बताना चाहिए एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवम उनसे संबंधित लोगो के ठिकानों पर करोड़ों रुपए कैसे बरामद हुए।

    बताना चाहिए बहन बेटियां क्यों आज अपने घर में भी अपराधियों द्वारा जलाकर मार देने को विवश हैं। क्यों राज्य बलात्कार के मामलों में रिकॉर्ड बना रहा। बताएं क्यों गरीबों के अनाज की कालाबाजारी हो रही। क्यों सड़के जर्जर हैं। क्यों बेरोजगार युवक हताश निराश हैं,क्यों किसानों के धान के पैसे बकाया है,स्कूलों में किताब नहीं,बेटियों को साइकिल नहीं,मरीजों को दवाई नही मिल रही।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी यदि पर्यटन का ही शौक है तो उन दलितों के घर क्यों नहीं जाते जिनको अवैध तरीके से पुश्तैनी घर से बेदखल कर दिया गया। पेट्रोल जलाकर मार दी गई बेटियों के परिजनों से क्यों नहीं मिलते। उन दलितों से क्यों नही मिलते जिन्हे घर छोड़ने केलिए दबंग धमकी दे रहे। राज्य सरकार का आदिवासी,दलित,किसान,महिला, पिछड़ा,युवा विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है। लूट,भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की त्रिवेणी बह रही। जनता त्राहि त्राहि कर रही।

    मुख्यमंत्री के प्रेसवार्ता पर उन्होंने कहा कि न्यायालय ,कानून से नही डरने की बात करने वाले मुख्यमंत्री केलिए भ्रष्टाचार कोई बड़ी चीज नहीं। उन्हें केंद्र सरकार पर आरोप लगाने के पहले सोचना चाहिए कि आखिर राज्य सरकार की नाकामियों के कारण केंद्र की योजनाएं कैसे धरातल पर नही उतर रही। संवैधानिक संस्थाओं की करवाई पर तिलमिलाने से ज्यादा अच्छा है कि वे अपनी ईमानदारी न्यायालय में साबित करें। ऐसे संवैधानिक संस्थाओं,जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की बात उनके सहयोगी कांग्रेस पार्टी से ज्यादा कौन जानता है जिसके साथ वे। सत्ता सुख भोग रहे।

    कांग्रेस पर किया प्रहार

    श्री प्रकाश ने कांग्रेस नेता विधायक दल एवम मंत्री आलम गीर आलम के बयान पर श्री प्रकाश ने कहा कि विधायक सांसद की खरीद बिक्री करना उनके चरित्र में शामिल है। जनता जानती है कि सांसद रिश्वत कांड में कांग्रेस ने क्या किया था।
    कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद राज्य सरकारों को अस्थिर करने का रिकॉर्ड बनाया । कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके और आत्म मंथन करे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेपी सेतु के पिलर से टकराया नीतीश कुमार का स्टीमर, बाल-बाल बचे
    Next Article रिम्स के कैदी वार्ड से दो कैदी फरार, पुलिस दोनों की तलाश में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.