Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»नीतीश कुमार कल फिर संभालेंगे बिहार की कमान, गांधी मैदान में तैयारियां पूरी
    बिहार

    नीतीश कुमार कल फिर संभालेंगे बिहार की कमान, गांधी मैदान में तैयारियां पूरी

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2025No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना का गांधी मैदान गुरुवार को एक बार फिर ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा, जब नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पूरे शहर में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है और मैदान के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने के कारण SPG ने इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

    शपथ समारोह में बीजेपी और NDA के सभी बड़े चेहरों के पहुंचने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस तक, अधिकांश NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को विशेष न्योता भेजा गया है। वैज्ञानिकों, पद्म पुरस्कार विजेताओं और कई दिग्गज हस्तियों को भी इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

    NDA इस मौके को शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देख रहा है। तीन लाख से अधिक लोगों को मैदान में लाने की तैयारी है और गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। हर विधायक अपने क्षेत्र से हजारों समर्थक लेकर आएगा।

    गांधी मैदान में दो मंच तैयार किए गए हैं मुख्य मंच पर शपथ समारोह होगा, जहाँ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। बगल में बने दूसरे मंच पर विशेष अतिथि बैठेंगे। दोनों मंचों के आसपास सख्त बैरिकेडिंग की गई है और हर प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।

    सुरक्षा का दावा भी मजबूत है। मैदान और आस-पास के क्षेत्र में 128 CCTV कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है, जिनमें खराब पड़े कैमरे भी मरम्मत कर लिए गए हैं। ड्रोन कैमरों से भीड़ पर नजर रखी जा रही है और आसपास की ऊंची इमारतों पर स्नाइपर तैनात कर दिए गए हैं।

    शपथ के बाद राजभवन में प्रधानमंत्री के सम्मान में खास भोज भी रखा गया है। मेन्यू में पारंपरिक बिहारी व्यंजनों की महक होगी लिट्टी-चोखा से लेकर सिलाव का खाजा तक। करीब 150 विशिष्ट अतिथि इस दावत का हिस्सा बनेंगे।

    बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए ताज, मौर्या और चाणक्या जैसे होटलों में सैकड़ों कमरे पहले से बुक हैं। VVIP के लिए गांधी मैदान का गेट नंबर-1 आरक्षित किया गया है, जबकि आम लोगों को अन्य गेटों से प्रवेश मिलेगा।

    सीएम नीतीश कुमार खुद मैदान जाकर तैयारी का जायजा ले चुके हैं और अधिकारियों को अंतिम निर्देश दे दिए हैं। अब बस समारोह के शुरू होने का इंतजार है।

     

    Nitish Kumar will once again take charge of Bihar tomorrow preparations complete at Gandhi Maidan गांधी मैदान में तैयारियां पूरी नीतीश कुमार कल फिर संभालेंगे बिहार की कमान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अगले चार दिनों तक सामान्य रहेगी ठंड
    Next Article JAC ने मैट्रिक और इंटर परीक्षा शुल्क में 35% की बढ़ोतरी की, 2026 से लागू होगी नई व्यवस्था

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सम्राट सरकार को समर्थन देने पर शर्मिंदा हूँ : चिराग पासवान

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    Latest Posts

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026

    देश की पहली महिला डॉक्टरों में शुमार कादंबिनी गांगुली की पुण्यतिथि आज, समाज की बंदिशों को तोड़ रचा इतिहास

    October 3, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.