Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नीतीश कुमार थोड़ी ही देर में करेंगे नामांकन, फैसले पर जदयू कार्यकर्ताओं का हंगामा
    जोहार ब्रेकिंग

    नीतीश कुमार थोड़ी ही देर में करेंगे नामांकन, फैसले पर जदयू कार्यकर्ताओं का हंगामा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 5, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश कुमार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार से राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। इसी को लेकर राजधानी पटना में सुबह से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। एनडीए के सभी उम्मीदवार नामांकन की तैयारी में जुटे हैं, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के एलान से जदयू के भीतर भी हलचल मची हुई है।

    डेढ़ बजे नामांकन करेंगे नीतीश कुमार

    जदयू की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे। उन्होंने खुद राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री करीब डेढ़ बजे विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। जदयू के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर भी आज ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

    पटना पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

    राजनीतिक हलचल के बीच केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah भी पटना पहुंच गए हैं। वह फिलहाल मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अमित शाह नितिन नवीन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

    एनडीए ने पांचों सीटों पर उतारे उम्मीदवार

    राज्यसभा चुनाव के लिए एनडीए ने पांचों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। सीटों के बंटवारे के तहत दो सीटें जदयू को मिली हैं, दो सीटें भाजपा के हिस्से में आई हैं, जबकि एक सीट आरएलएम को दी गई है। आज सभी उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर रहे हैं।

    नीतीश के फैसले से जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। कई कार्यकर्ता जदयू कार्यालय पहुंच गए और वहां विरोध प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने जदयू के एमएलसी संजय गांधी की गाड़ी को घेर लिया और नारेबाजी की। इस दौरान कुछ नेताओं पर भाजपा से मिले होने का भी आरोप लगाया गया।

    कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल

    विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर ही जनता से वोट मांगा था। ऐसे में उनके राज्यसभा जाने का फैसला कार्यकर्ताओं को स्वीकार नहीं है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री को कार्यकर्ताओं और जनता की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

    नितिन नवीन के आवास पर नेताओं की बैठक

    इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास भी पहुंचे। वहां उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और वरिष्ठ नेता भीखूभाई दलसानिया समेत कई नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद अमित शाह नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए उनके आवास भी पहुंचे। राज्यसभा नामांकन के आखिरी दिन पटना में सियासी हलचल अपने चरम पर है।

    JDU workers create ruckus over the decision. Nitish Kumar will file his nomination shortly नीतीश कुमार नीतीश कुमार थोड़ी ही देर में करेंगे नामांकन फैसले पर जदयू कार्यकर्ताओं का हंगामा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतिलैया में घर में घुसकर मारपीट और लूट, परिवार में दहशत
    Next Article होली के दिन पलामू में खू’न-खराबा, 70 वर्षीय बुजुर्ग को टांगी से का’ट डाला

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कौन क्या कह रहा है?

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाओं का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में नहीं उलझने देंगे

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.