Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»JNUSU की कमान नीतीश कुमार के हाथ, बोले- JNU की गरिमा को फिर से करेंगे बहाल
    ट्रेंडिंग

    JNUSU की कमान नीतीश कुमार के हाथ, बोले- JNU की गरिमा को फिर से करेंगे बहाल

    Team JoharBy Team JoharApril 28, 2025Updated:April 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JNU
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : वामपंथी राजनीति का एक और अभूतपूर्व क्षण सामने आया है, जब बिहार के बेटे नीतीश कुमार ने एक बार फिर JNU छात्र संघ चुनाव में जीत हासिल कर बिहार का परचम लहराया. नीतीश ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और डीएसएफ गठबंधन से चुनाव लड़ा और अपने प्रतिद्वंद्वी, संघ परिवार के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की शिखा स्वराज को 272 वोटों के अंतर से हराया. नीतीश को कुल 1702 वोट मिले, जबकि शिखा को 1430 वोट प्राप्त हुए.

    नीतीश कुमार बिहार के अररिया जिले के शेखपुरा गांव के निवासी हैं. उनके पिता प्रदीप यादव, जो एक किसान हैं और मां पूनम देवी, एक गृहिणी नीतीश की सफलता पर गर्वित हैं. नीतीश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा फारबिसगंज के सरस्वती शिशु मंदिर से पूरी की. उसके बाद 12वीं की पढ़ाई पूर्णिया कॉलेज से की. इसके बाद उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और फिर JNU में राजनीति विज्ञान में MA किया. इस समय, वे JNU में ही पॉलिटिकल साइंस में PhD कर रहे हैं.

    JNU छात्र संघ के अध्यक्ष बनने के बाद नीतीश कुमार ने सरकार से JNU कैंपस के फंड में कटौती पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि अब JNU के लिए सरकारी खजाने से उचित फंड लाने की कोशिश की जाएगी. इसके साथ ही, नीतीश ने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में भी बताया और कहा कि वे JNU की गरिमा को फिर से बहाल करेंगे.

    इस ऐतिहासिक जीत के बाद, शेखपुरा में नीतीश के परिवार और गांववासियों में हर्ष का माहौल है. लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नीतीश की सफलता का जश्न मना रहे हैं. नीतीश की जीत ने यह साबित कर दिया है कि बिहार के छात्र राजनीति में एक मजबूत और सशक्त उपस्थिति है, जो राष्ट्रीय राजनीति में भी अपनी पहचान बना रही है.

    Also Read : सलमान खान ने UK Tour को किया पोस्टपोन, जानें क्यों

    ABVP AISA Araria Banaras Hindu University Bihar DSF alliance Election Results Farbisganj JNU JNU student union election JNU छात्र संघ चुनाव Leftist politics Nitish kumar PhD political science Poonam Devi Pradeep Yadav Purnia College Saraswati Shishu Mandir Shekhpura Shikha Swaraj student politics अररिया आइसा काशी हिंदू विश्वविद्यालय चुनाव परिणाम छात्र राजनीति डीएसएफ गठबंधन नीतीश कुमार पूनम देवी पूर्णिया कॉलेज प्रदीप यादव फारबिसगंज बिहार राजनीति विज्ञान वामपंथी राजनीति शिखा स्वराज शेखपुरा सरस्वती शिशु मंदिर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के इन चार इलाकों में अब तगड़ा होगा मोबाइल नेटवर्क
    Next Article पहलगाम हमले पर अफरीदी के बयान से बवाल, ओवैसी बोले- ‘जोकर है वो ‘

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.