Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»नीतीश सरकार ने विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए की बड़ी घोषणा
    ट्रेंडिंग

    नीतीश सरकार ने विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए की बड़ी घोषणा

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नीतीश
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार के CM नीतीश कुमार ने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है। CM ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि उनकी सरकार “न्याय के साथ विकास” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।

    न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग तक सरकार की विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में विकास मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखते…

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) September 21, 2025

    विकास मित्रों के लिए टैबलेट और भत्ते में वृद्धि

    बिहार महादलित विकास मिशन के अंतर्गत कार्यरत विकास मित्रों को डिजिटल कार्यों में सहूलियत प्रदान करने के लिए सरकार ने प्रत्येक विकास मित्र को टैबलेट खरीदने के लिए 25,000 रुपये की एकमुश्त राशि देने का फैसला किया है। इससे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का डेटा संधारण और अन्य कार्यों में आसानी होगी। इसके साथ ही, विकास मित्रों का परिवहन भत्ता 1,900 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रतिमाह और स्टेशनरी भत्ता 900 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया गया है। इन कदमों से विकास मित्रों को क्षेत्र भ्रमण और दस्तावेज संग्रहण में सुविधा होगी।

    शिक्षा सेवकों के लिए स्मार्ट फोन और शिक्षण सामग्री में बढ़ोतरी

    महादलित, दलित, अल्पसंख्यक और अति पिछड़ा वर्ग के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने तथा अक्षर आंचल योजना के तहत महिलाओं को साक्षर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे शिक्षा सेवकों (तालिमी मरकज सहित) के लिए भी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। प्रत्येक शिक्षा सेवक को डिजिटल गतिविधियों के लिए स्मार्ट फोन खरीदने हेतु 10,000 रुपये की राशि दी जाएगी। साथ ही, शिक्षण सामग्री के लिए प्रति केंद्र प्रति वर्ष दी जाने वाली राशि को 3,405 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये करने का फैसला किया गया है।

    मनोबल बढ़ाने की पहल

    CM ने कहा कि इन कदमों से विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों का मनोबल बढ़ेगा, जिससे वे अधिक उत्साह और लगन के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे सकेंगे। यह निर्णय समाज के कमजोर वर्गों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    Also Read : झारखंड में 25 सितंबर तक बारिश और ठनका की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

    Nitish government made a big announcement for Vikas Mitras and Shiksha Sevaks. नीतीश सरकार ने विकास मित्रों और शिक्षा सेवकों के लिए की बड़ी घोषणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमूसलाधार बारिश में 2 साल का बच्चा नाले में बह गया, खोज जारी
    Next Article इस बार पटना का दशहरा होगा खास, रामलीला से लेकर रावण दहन तक कई नए आयोजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    झारखंड

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहले से बाढ़ झेल रहे बिहार पर एक और आफत : नेपाल में भारी बारिश के बाद 18 जिलों में फिर निर्देश जारी

    September 26, 2026
    Latest Posts

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.