Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार में PFI के ठिकानों पर NIA का छापा, एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर की पूछताछ
    बिहार

    बिहार में PFI के ठिकानों पर NIA का छापा, एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर की पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    nia
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बहेड़ा से संदिग्ध को किया गिरफ्तार, पीएफआई से जुड़े मिले कई सबूत

    पटना : बिहार में प्रतिबंधित पीएफआई के खिलाफ एनआईए की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने रविवार को पटना और दरभंगा में छापेमारी की है। बताया जाता है कि एनआईए ने दरभंगा के बहेड़ा से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया और घंटों उससे पूछताछ की है। हिरासत में लिये गए युवक के पास से पीएफआई से जुड़े कई सबूत मिले हैं। जिसकी जांच अभी हो रही है।

    जानकारी के मुताबिक, पटना जिले के फुलवारीशरीफ में इमारत-ए-शरिया के सामने मोहम्मद रियाजुद्दीन कासमी के बुक स्टाल पर छापेमारी की। दुकान से एक संदिग्ध कंटेंट वाली धार्मिक पुस्तक मिली थी। इस आधार पर छापेमारी की गई।

    सुबह करीब छह बजे एनआईए की टीम ने मारा छापा

    दरभंगा के बहेड़ा थाना के छोटी बाजार में पीएफआई से जुड़े संदिग्ध युवक के घर पर रविवार की सुबह करीब छह बजे छापेमारी की। रिमझिम बारिश के बीच चार थानों की पुलिस के साथ पहुंची एनआईए की टीम ने छोटी बाजार में मो. हब्बीबुल्लाह के घर की घेराबंदी की।

    करीब दो घंटे हुई पूछताछ

    इसके बाद हबीबुल्लाह के पुत्र मो. समीउल्लाह को अपने कब्जे में ले लिया। बहेड़ा थाने पर करीब दो घंटे उससे पूछताछ की गई। उसके मोबाइल को जब्त कर एनआइए ने युवक को मुक्त कर दिया। छापेमारी का नेतृत्व एनआईए के इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्र कर रहे थे।

    इंस्पेक्टर मिश्र ने बताया कि जरूरी होने पर समीउल्लाह को फिर से बुलाया जाएगा। इसके लिए उसे नोटिस दिया गया है। हालांकि, उन्होंने पूछताछ में मिली जानकारी को साझा करने से इनकार कर दिया। दरभंगा एसएसपी अवकाश कुमार ने छापेमारी के दौरान एक युवक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की।

    अरबी भाषा के दस्तावेजों का करता था अनुवाद

    जानकारी के अनुसार, मो. समीउल्लाह के पीएफआई से संपर्क होने के कई सबूत मिले हैं। वह अरबी के पत्र व अन्य दस्तावेजों को उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी में अनुवाद कर पीएफआई से जुड़े सदस्यों को उपलब्ध कराता था। उसके पास से बरामद मोबाइल में इसके साक्ष्य मिले हैं। समीउल्लाह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर है। उसके पिता मो. हबीबुल्लाह ने बताया कि समीउल्लाह फुलवारीशरीफ में रहकर मौलवी की पढ़ाई करता है।

    25 अप्रैल को डेन्टिस्ट के घर की ली थी तलाशी

    बता दें कि इससे पहले 25 अप्रैल को एनआईए की टीम ने सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के शंकरपुर में महबूब आलम और लहेरियासराय थानाक्षेत्र के नीम चौक स्थित उर्दू बाजार निवासी दंत चिकित्सक डॉ. तारिक रजा के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान महबूब आलम के घर से एक मोबाइल बरामद हुआ था। हालांकि छापेमारी से पहले महबूब आलम अपने घर से निकल गया था।

    अब भी दो लोग चल रहे फरार

    फुलवारी शरीफ मामले में दरभंगा के तीन आरोपितों में अब भी दो फरार चल रहे हैं। इसमें सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी पीएफआई के प्रदेश महासचिव सनाउल्लाह उर्फ आकीब और मुस्तकीम अब भी फरार है। एनआईए की टीम फुलवारीशरीफ मामले में 28 जुलाई, 2022 को इन आरोपितों के घर को खंगाली थी।

    Bahera Bihar Darbhanga Idar-e-Sharia interrogating a suspected youth in custody Mohd. Riazuddin Qasmi Nia NIA raids patna PFI PFI hideouts Phulwarisharif पीएफआई के खिलाफ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचौपारण में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत, 12 से अधिक लोग घायल, बिहार से पूजा करने जा रहे थे रजरप्पा
    Next Article चतरा में कुत्तों के झुंड ने एक बार फिर हिरण पर किया हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    ट्रेंडिंग

    पटना MLC चुनाव : अनुज सिंह के समर्थन में उतरे अनंत सिंह, बोले- ‘500 परसेंट जीत तय’

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अचानक मीसा भारती के समर्थन में क्यों आए प्रशांत किशोर… जानें पूरा मामला

    September 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.