Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना-दरभंगा और नालंदा समेत बिहार में कई जगहों पर NIA का छापा
    बिहार

    पटना-दरभंगा और नालंदा समेत बिहार में कई जगहों पर NIA का छापा

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना:  फुलवारी शरीफ टेरर मॉड्यूल मामले को लेकर एनआईए की टीम ने बिहार के कई जिलों में एक साथ छापेमारी शुरू की है. सबसे पहले टीम सुबह-सुबह दरभंगा पहुंची, जहां सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में कई आरोपियों के घरों में छापेमारी जारी है.

    वहीं, नालंदा जिला के बिहारशरीफ के सोहसराय महुआ टोला, लहेरी थाना के नदी मोड़ और बिहार थाना के गढ़पर मोहल्ला में भी एनआईए की छापेमारी चल रही है. यहां भी भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं. इसके अलावा मोतिहारी और पटना में भी एनआईए आरोपी के घरों में जांच कर रही है.

    इस मामले में गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद अब एनआईए ने इसकी जांच शिद्दत से शुरू कर दी है.

    एनआईए की टीम दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी मो. जाकिर के पुत्र मुस्तकीम और उसी गांव के सनाउल्लाह उर्फ आकिब और नूरुद्दीन जंगी के घर पर छापेमारी कर रही है, तो पटना में आरोपी अतहर परवेज के घर पर जांच चल रही है.

    वहीं मोतिहारी के चकिया के कुअवां गांव स्थित पीएफआई के जेनरल सेक्रेटरी रियाज मॉरुफ उर्फ बब्लू के घर की तलाशी ली जा रही है. फुलवारी शरीफ थाने में दर्ज पीएफआई और गजवा ए हिंद जिहादी मॉड्यूल के दोनों मामले को एनआईए ने पूरी तरह से अपने हाथों में ले लिया है और यही वजह है कि टीम ने एक साथ तमाम आरोपियों को घरों की तालाशी शुरू कर दी है, ताकि इस मामले में अहम जानकारियां टीम के हाथ लग सकें. जिसके आलोक में वो जांच को आगे बढ़ाएगी.

    दरभंगा में छापेमारीः जानकारी के मुताबिक दरभंगा में एनआईए की चली 4 घंटे की छापेमारी में नूरूद्दीन जंगी की मां और उसके भाई से गहन पूछताछ की गई और पूरे घर की तालाशी ली गई. हालांकि टीम ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि जंगी के घर कुछ दस्तावेज उनके हाथ लगे या नहीं, मीडिया वाले ने एनआईए से लगातार सवाल करते रहे, लेकिन टीम ने कोई जामकारी नहीं दी. वहीं, दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी मो. जाकिर के पुत्र मुस्तकीम और उसी गांव के सनाउल्लाह उर्फ आकिब के घर छापेमारी जारी है.

    मोतिहारी में छापेमारीः एनआईए की टीम पूर्वी चंपारण जिला के चकिया के कुअवां गांव स्थित पीएफआई के जेनरल सेक्रेटरी रियाज मॉरुफ उर्फ बब्लू के पैतृक घर की एनआईए तलाशी ले रही है. चकिया के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में स्थित कुअवां गांव में लोग कुछ समझ पाते इससे पहले कई पुलिस की गाड़ियों के साथ एनआईए की टीम सुबह सवेरे ही वहां पहुंच गई और रियाज के घर में छापेमारी शुरु कर दी. रियाज के घर में उसकी बूढ़ी मां और छोटा भाई है. छोटा भाई गांव के हीं मदरसा में शिक्षक है. एनआईए की टीम रियाज के घर को खंगाल रही है. पटना में दर्ज एफआईआर में चकिया के रहने वाले पीएफआई के जेनरल सेक्रेटरी रियाज मॉरुफ उर्फ बब्लू का भी नाम सामने आया था. हालांकि रियाज अभी फरार है और एनआईए उसकी तलाश कर रही है. रियाज के घर से क्या-क्या बरामदगी हुई है, इसका पता अभी नहीं चल सका है.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article28 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article BREAKING : झाड़ियों में मृत मिला सांपों का झुंड, वन विभाग की टीम पहुंची जांच करने

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.