Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एनआईए ने कुर्क किया मित्तूर कम्युनिटी हॉल, पीएफआई सदस्यों को मिलती थी हथियारों की ट्रेनिंग
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए ने कुर्क किया मित्तूर कम्युनिटी हॉल, पीएफआई सदस्यों को मिलती थी हथियारों की ट्रेनिंग

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बेंगलुरु। प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। दक्षिण कन्नड़ जिले के इदकिदु गांव में स्थित मित्तूर कम्युनिटी हॉल को एनआईए ने कुर्क किया है। दरअसल, प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड की जांच के दौरान यह पाया गया था कि इस परिसर का प्रयोग पीएफआई के सदस्यों को हथियारों का प्रशिक्षण देने के लिए किया जा रहा था। इससे पहले बीते माह जांच एजेंसी ने प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में अपनी चार्जशीट दाखिल की थी। चार्जशीट में खुलासा किया गया था कि 2047 में देश में इस्लामी शासन लागू करने के अपने एजेंडे के तहत पीएफआई लोगों में डर का माहौल बनाना चाहता था और प्रवीण नेत्तारू की हत्या भी इसी साजिश का हिस्सा थी।

    एनआईए ने इस मामले में अपनी चार्जशीट में 20 लोगों को आरोपी बनाया था। एनआईए के एक अधिकारी ने पहचान जाहिर ना करने की शर्त पर बताया था कि ‘जांच में पता चला है कि पीएफआई अपने एजेंडे के तहत लोगों में डर का माहौल पैदा करना चाहता था। इसके लिए पीएफआई ने एक खुफिया टीम बनाई हुई थी, जिसे सर्विस टीम या फिर किलर स्कवाड कहा जाता था। ये टीम ही लोगों की टारगेट किलिंग करती थी।’ इस सर्विस टीम को हथियारों से लैस किया गया था और साथ ही इन्हें समुदाय विशेष से ताल्लुक रखने वाले और अपने ‘दुश्मनों’ की पहचान, उन पर नजर रखने और उनकी हत्या करने की ट्रेनिंग दी गई थी।

    खबर के अनुसार, जिन चार लोगों की पहचान की गई, उनमें बीजेपी युवा मोर्चा का नेता प्रवीण नेत्तारू भी शामिल था। पीएफआई की सर्विस टीम ने 26 जुलाई 2022 को लोगों की आंखों के सामने प्रवीण नेत्तारू की बेरहमी से हत्या कर दी ताकि इससे लोगों के मन में डर पैदा हो। एनआईए की चार्जशीट में जिन लोगों के नाम शामिल हैं, उनमें मोहम्मद शिया, अब्दुल बशीर रियाज, मुस्तफा पाइचर, मसूद केए, कोदजे मोहम्मद शरीफ, अबुबकर सिद्दीक, नोउफल एम, इस्माइल शफी, मोहम्मद इकबाल, शाहीद एम, महम्मद शफीक, उमर फारुख, अब्दुल कबीर, मुहम्मद इब्राहिम, सैनुल आबिद वाई, शेख सद्दाम हुसैन, जाकिर ए, एन अब्दुल हारिश और तुफैल एमएच का नाम शामिल है।

    चार्जशीट के अनुसार, आरोपी मुस्तफा पाइचर, मसूद केए, कोदजे मोहम्मद शरीफ, अबुबकर सिद्दीक, उमर फारुख एमआर और तुफैल एमएच अभी फरार हैं और इनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम का भी एलान किया था। एनआईए ने हत्या में शामिल दो सदस्यों कोदजे और मसूद की गिरफ्तारी पर पांच-पांच लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंकज मिश्रा की जमानत याचिका पर 28 फरवरी को झारखंड हाई कोर्ट में होगी सुनवाई
    Next Article लातेहार में रेलवे साइडिंग पर खड़े हाइवा में लगी आग, चालक की जलकर मौत

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.