Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लातेहार में रेलवे साइडिंग पर खड़े हाइवा में लगी आग, चालक की जलकर मौत
    झारखंड

    लातेहार में रेलवे साइडिंग पर खड़े हाइवा में लगी आग, चालक की जलकर मौत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार। बालूमाथ थाना क्षेत्र में बीती रात रेलवे साइडिंग पर खड़े एक हाइवा में रहस्यमय तरीके से आग लग गई। घटना फुलबसिया रेलवे साइडिंग पर हुई। इस घटना में हाइवा जहां जलकर नष्ट हो गया है, वहीं इसके चालक की जलने से मौत हो गई। आग लगने की घटना शॉट सर्किट से हुई या किसी के द्वारा लगाई गई, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। चालक की पहचान चतरा जिले के टंडवा के रहने वाले रूपलाल महतो के रूप में हुई है।

    लातेहार के एसपी अंजनी अंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि मामला एक्सीडेंटल है या फिर किसी ने वाहन में आग लगा दी है. चालक की वाहन में ही जलने से मौत हुई है।

    बताया जाता है कि बुधवार की देर रात फुलबसिया रेलवे साइडिंग में कोयला लेकर हाइवा पहुंचा था। कोयला लोड करने के बाद ड्राइवर हाइवा को पास में ही खड़ा कर दिया था। इसी बीच देर रात अचानक उसमें आग लग गई। हाइवा ट्रक को जलता हुआ देखकर आसपास के लोग जमा हुए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन भीषण आग लगने के कारण इस पर काबू नहीं पाया जा सका।

    इस हादसे में हाइवा का चालक वाहन में ही फंस गया और आग की चपेट में आने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। गुरूवार की सुबह स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी बालूमाथ पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बालूमाथ थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने घटना की छानबीन करते हुए स्थानीय लोगों से इस संबंध में पूछताछ की। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है या फिर शॉट सर्किट से या फिर अन्य कारण से आग लग गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में हर स्तर पर छानबीन की जा रही है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनआईए ने कुर्क किया मित्तूर कम्युनिटी हॉल, पीएफआई सदस्यों को मिलती थी हथियारों की ट्रेनिंग
    Next Article आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कोर्ट ने पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता को किया बरी

    Related Posts

    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड : वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी श्रमिक के परिवार को 5 लाख की मदद

    October 7, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026

    झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.