Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में टोल टैक्स के लिए आज से लागू होंगे नये RATES
    ट्रेंडिंग

    बिहार में टोल टैक्स के लिए आज से लागू होंगे नये RATES

    Team JoharBy Team JoharApril 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टोल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 1 अप्रैल से देशभर में नए वित्तीय वर्ष के लिए टोल टैक्स की दरों में वृद्धि कर दी है. इस वृद्धि का सीधा असर बिहार में भी देखने को मिलेगा, जहां एनएचएआई के विभिन्न टोल प्लाजा पर अब अधिक टैक्स चुकाना पड़ेगा. नई दरों के तहत पटना-बख्तियारपुर हाईवे पर स्थित दीदारगंज टोल प्लाजा पर हल्के वाहनों से तीन प्रतिशत अधिक टैक्स लिया जाएगा. इसके अनुसार, हल्के वाहनों को अब एकल यात्रा के लिए 140 रुपये चुकाने होंगे, जो पहले 135 रुपये था. वहीं, 24 घंटे के लिए यह शुल्क 210 रुपये होगा, जो पहले 200 रुपये था. मासिक पास की दर भी बढ़कर 4615 रुपये हो जाएगी, जो पहले 4455 रुपये थी. हल्के व्यवसायिक वाहनों के लिए 210 रुपये, 24 घंटे के लिए 315 रुपये और मासिक पास के लिए 7040 रुपये देने होंगे. ट्रक और बसों के लिए नई दरें 425 रुपये, 24 घंटे के लिए 635 रुपये और मासिक पास के लिए 14115 रुपये तय की गई हैं.

    इसके अलावा, मुजफ्फरपुर-बरौनी हाईवे पर मनियारी टोल प्लाजा पर हल्के और छोटे वाहनों के लिए एकल यात्रा पर कोई वृद्धि नहीं की गई है, लेकिन 24 घंटे के लिए दो तरफा यात्रा पर पांच रुपये की वृद्धि की गई है. वहीं, दरभंगा फोरलेन के मैठी टोल पर अलग-अलग वाहनों के लिए एकल यात्रा पर 5 से 35 रुपये तक का बढ़ोतरी हुई है. इसी तरह सीतामढ़ी के रुन्नी टोल प्लाजा और दरभंगा-पूर्णिया हाईवे पर राजे टोल पर भी नई दरें लागू की गई हैं, जिसमें कार-जीप वालों को एक तरफ की यात्रा के लिए 145 रुपये चुकाने होंगे. एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि यह वृद्धि सड़क मरम्मत और निर्माण कार्यों के लिए की गई है, ताकि उच्च गुणवत्ता वाली सड़क सुविधाएं प्रदान की जा सकें.

    Also Read : LSG vs PBKS : आज लखनऊ के इकाना में होगा मुकाबला, जानें संभावित प्लेइंग 11

    Bihar buses commercial vehicles Didarganj toll plaza fee hike Financial Year light vehicles monthly pass National Highways Authority of India new rates NHAI Patna-Bakhtiarpur highway rate increase toll tax trucks एनएचएआई टोल टैक्स ट्रक दरों में वृद्धि दीदारगंज टोल प्लाजा नई दरें पटना-बख्तियारपुर हाईवे बस बिहार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मासिक पास वित्तीय वर्ष व्यवसायिक वाहन शुल्क वृद्धि हल्के वाहन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकमर्शियल LPG गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, 41 रुपये की हुई कटौती
    Next Article मुजफ्फरपुर में घाटों पर उमड़ी भीड़, नहाय-खाय के साथ उत्सव का आरंभ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.