Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»क्लास 3 और 6 के लिए जल्द लॉन्च होगी NCERT की नई किताबें, इस सत्र से हो सकता है लागू
    ट्रेंडिंग

    क्लास 3 और 6 के लिए जल्द लॉन्च होगी NCERT की नई किताबें, इस सत्र से हो सकता है लागू

    Team JoharBy Team JoharFebruary 29, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) नये एकेडमिक सत्र के लिए किताबें लॉन्च करने जा रहा है. आने वाले सत्र 2024-25 के सत्र में इसे लागू किया जा सकता है. यह किताबें कक्षा 3 और कक्षा 6 के लिए होंगी. NCERT की कोशिश है कि यह किताबें राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) के अनुसार हों. ऐसे में कक्षा 1 और 2 के लिए पाठ्यपुस्तकें पहले ही राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शुरू की जा चुकी हैं.

    कक्षा 3 के लिए इन विषयों पर चल रहा है काम

    शिक्षा मंत्रालय (MOE) के सूत्रों के अनुसार, एनसीईआरटी आगामी शैक्षणिक वर्ष में कक्षा 3 और 6 क्लास की पाठ्यपुस्तकें लागू करने को प्राथमिकता दे रहा है. बता दें कि नई किताबें बनाने और लॉन्च करने के लिए एक प्रॉपर प्रोसेस और रिसर्च से होकर गुजरना पड़ता है. एनसीईआरटी द्वारा तैयार की जा रहीं कक्षा 3 के लिए अंग्रेजी, उर्दू, गणित, पर्यावरण अध्ययन की किताबों के लिए अभी प्रूफ रीडिंग, एडिटिंग का काम बचा है.

    कक्षा 6 की किताबें जल्द हो सकती हैं लॉन्च

    इसी तरह कक्षा 6 के लिए गणित, साइंस, भाषा की किताबें अपने आखिरी चरण पर हैं. इसके बाद यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किताबें का समय से प्रूफरीडिंग, पब्लिशिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का काम भी हो जाए. इसके लिए मार्च तक डेडलाइन रखी गई है. जिसको देखते हुए प्रूफरीडिंग प्रक्रिया को तेज़ करने का प्रयास किया गया है. ऐसे में संपादकों को दो से तीन दिनों की अवधि के भीतर संपूर्ण पाठ्यपुस्तकों की समीक्षा करने का काम सौंपा गया है. एनसीआरटी की योजना के अनुसार, सभी कक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम समय से जारी करने की योजना शुरू में बनाई गई थी. लेकिन अब यह लग रहा है कि 2024-25 शैक्षणिक वर्ष के लिए सभी ग्रेडों के लिए पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध होने में देरी हो सकती है.

    इसे भी पढ़ें: पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू पहुंचे पाकुड़, जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने किया स्वागत

     

     

     

     

    Aaj Ki Khabar Book City News Class 3 & 6 Current News Daily News Johar Live Latest news launch Local News Main News NCERT News Headline आज की खबर एनसीईआरटी करंट न्यूज किताब क्लास 3 और 6 जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज लॉन्च सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू पहुंचे पाकुड़, जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने किया स्वागत
    Next Article शून्यकाल में राजेश कच्छप ने उठाया पत्रकार सुरक्षा का मामला, कई सुविधाएं देने की मांग

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.