Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»नीना गुप्ता ने जाहिर की थी फिल्म में रणबीर कपूर संग रोमांस करने की ख्वाहिश,जानिए पूरा किस्सा
    मनोरंजन

    नीना गुप्ता ने जाहिर की थी फिल्म में रणबीर कपूर संग रोमांस करने की ख्वाहिश,जानिए पूरा किस्सा

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबईः नीना गुप्ता बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में हर तरह के रोल किए. फिर चाहे वह फनी रोल हों, संजीदा या फिर कोई और, हर किरदार में अपनी छाप छोड़ने में नीना गुप्ता कामयाब रहीं. उन्होंने सिर्फ अपनी एक्टिंग से ही नहीं, अपने फैशन सेंस से भी लोगों को अपना कायल कर दिया है. कई बार नीना इंडस्ट्री में चले आ रहे ट्रेंड पर भी अपना पक्ष रख चुकी हैं. बॉलीवुड में लंबे समय से देखा जा रहा है कि एक्टर अपने से आधी उम्र और उससे भी छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेसेस के मामले में ये बात लागू नहीं होती.

    आज भी एक्टर अपने से बड़ी उम्र की एक्ट्रेस संग रोमांस करने में कतराते हैं. ऐसे में नीना गुप्ता ने इस मामले पर अपनी राय रखी थी. एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर संग मूवी में रोमांस करने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा था कि जब शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे स्टार अपने से उम्र में 25 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस कर सकते हैं, तो वे रणबीर कपूर संग किसी फिल्म में रोमांस क्यों नहीं कर सकतीं.

    नीना गुप्ता ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वह दिल से चाहती हैं कि जैसे इंडस्ट्री के मेल एक्टर्स अपने से छोटी उम्र की हीरोइन के साथ रोमांस करते हैं. वैसे ही एक वक्त ऐसा भी आए, जब एक्ट्रेस अपने से कम उम्र के हीरो के साथ रोमांटिक सीन करें. उन्होंने कहा था- ‘ऐसा वक्त नहीं आएगा, जब हीरो अपने से कम उम्र की हीरोइन के साथ काम करेंगे. लेकिन, मेरी इच्छा है कि ऐसा समय आए जब मैं ऋतिक रोशन के अपोजिट काम कर सकूं. मैं शाहरुख या ऋतिक के अपोजिट काम क्यों नहीं कर सकती?’

    ‘मैं रणबीर कपूर नहीं कह रही, मैं इतनी भी बेवकूफ नहीं हूं. उन्होंने तो अपने से उम्र में 20-25 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस किया है, तो इस हिसाब से मैं भी रणबीर कपूर के साथ रोमांस कर सकती हूं. हालांकि, हमारे देश में इसके लिए बहुत समय लगेगा, जबकि हॉलीवुड में ये भेदभाव नहीं है.’ बता दें, इन दिनों नीना गुप्ता अपनी हाल ही में रिलीज हुई ऑटोबायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले हैं.

    bollywood gossip
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहर रोज जीभ साफ करना है जरूरी, इंफेक्शन से मिलता है छुटकारा
    Next Article जमीन विवाद में पुलिस ने महिला पर चटकाई लाठी,महिला बेहोश वीडियो वायरल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Durga Khote : ‘वागले की दुनिया’ बनाने वालीं वो एक्ट्रेस, जिन्होंने ईस्ट इंडिया फिल्म कंपनी से लेकर दादासाहेब फाल्के तक रचा इतिहास

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    21 सितंबर 1998 : झारखंड एक्ट का विरोध क्यों कर रहे थे झारखंड आंदोलनकारी?

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : खनिज संपदा भरपूर, फिर भी निवेश रैंकिंग में नीचे से दूसरा: आखिर कहां पिछड़ा झारखंड?

    September 21, 2026
    Latest Posts

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.