Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»हर रोज जीभ साफ करना है जरूरी, इंफेक्शन से मिलता है छुटकारा
    स्वास्थ्य

    हर रोज जीभ साफ करना है जरूरी, इंफेक्शन से मिलता है छुटकारा

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    टंग स्क्रैपिंग यानी जीभ पर जमी बैक्टीरिया की परत को साफ करने से मुंह की अच्छी सफाई होती है. आपको बता दें कि हेल्थ को अच्छा बनाए रखन के लए मुंह की सफाई भी बहुत जरूरी होती है. ओरल हाईजीन के चलते ही लोगों को कई तरह की पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है. इसके अलावा जीभ की सफाई करने से ऐसे तत्वों को भी बाहर करने में मदद मिलती है, जिनकी वजह से मुंह से बदबू आती है. टंग स्क्रैपिंग प्लास्टिक या मेटल से बने टूल से की जाती है. हालांकि यह ब्रशिंग का विकल्प नहीं है, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में इससे ओरल केयर बनाए रखने में मदद मिलती है. आइए आपको बताते हैं कि टंग स्क्रैपिंग या जीभ की सफाई के क्या फायदे हो सकते हैं.

    मुंह का स्वाद करता है बेहतर

    कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जीभ की अच्छी तरह से सफाई करने से मुंह का स्वाद सही बना रहता है. इससे जीभ साफ रहती है, जिससे खाने के अलग-अलग तरह के स्वाद जैसे कि खट्टा, मीठा, कड़वा में फर्क कर पाना आसान होता है. कई बार जीभ गंदी होने से खाने का टेस्ट नहीं मिल पाता है. ऐसे में सही तरीके से जीभ को साफ करना बहुत जरूरी होता है.

    मुंह से बैक्टीरिया का सफाया

    डॉक्टरों की मानें तो दिन में रोजाना दो बार जीभ को टंग क्लीनर से साफ करने से Mutans Streptococci और Lactobacilli बैक्टीरिया को रोकने में मदद मिलती है. ये दोनों ही दांतों में सड़न और सांसों में बदबू के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं. इन बैक्टीरिया की मुंह से सफाई होने से कैविटीज और मसूड़े की बीमारियों को रोकने में मदद मिलती है. सिर्फ इतना ही नहीं इससे फास्ट फूड की क्रेविंग को रोकने में भी मदद मिलती है क्योंकि जीभ साफ रहने पर खाई जाने वाली चीजों का रियल टेस्ट मिलता है, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है. यही नहीं टंग स्क्रैपिंग से जीभ साफ दिखती है और सेंस्टिविटी बरकरार रहती है.

    जीभ के टिशुज रहते हैं हेल्दी

    जीभ पर डेड सेल्स और बैक्टीरिया के होने की वजह से कई बार एक सफेद परत सी जम जाती है. रोजाना टंग क्लीन करने से यह सफेद परत हट जाती है और जीभ बिल्कुल साफ नजर आती है. टंग स्क्रैपिंग से जीभ में ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है. इससे हेल्दी टिशुज की ग्रोथ बनी रहती है. साथ ही इससे जीभ तक ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स पहुंचने में भी मदद मिलती है.

    सांसों की बदबू से छुटकारा

    टंग क्लीन करने से मुंह में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को साफ करने में मदद मिलती है. नियमित रूप से जीभ को साफ करने से ओरल हेल्थ सही बनी रहती है. आपको बता दें कि खाने-पीने के बाद मुंह में लगातार बैक्टीरिया की ग्रोथ होती है और अगर नियमित अंतराल पर जीभ को साफ न किया जाए तो उससे मुंह में कीटाणु बढ़ सकते हैं. रोज जीभ को साफ करना बहुत जरूरी होता है.

    healthy
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article5 जुलाई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article नीना गुप्ता ने जाहिर की थी फिल्म में रणबीर कपूर संग रोमांस करने की ख्वाहिश,जानिए पूरा किस्सा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फेस अटेंडेंस से वेतन जोड़ने के फरमान पर भड़के रिम्स के जूनियर डॉक्टर, डीन को थमाया विरोध का ज्ञापन

    September 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.