Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमीन विवाद में पुलिस ने महिला पर चटकाई लाठी,महिला बेहोश वीडियो वायरल
    झारखंड

    जमीन विवाद में पुलिस ने महिला पर चटकाई लाठी,महिला बेहोश वीडियो वायरल

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: झारखंड के धनबाद के राजगंज थाना की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा एक महिला पर लाठी चलाने और पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि दो महिला पुलिसकर्मी जमीन निर्माण का विरोध करने पर महिला की लाठियों से पिटाई कर रही हैं, जिससे महिला बेहोश हो गई है. बताया जा रहा है कि जमीन पर निर्माण का विरोध महिला द्वारा किया जा रहा था. जमीन विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जिसमें राजगंज थाना क्षेत्र के डोमनपुर निवासी देवनारायण महतो ने अपनी पुस्तैनी जमीन को बागदाहा निवासी व पूर्व विधायक प्रतिनिधि हलधर महतो द्वारा जबरन कब्जा कर काम करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. साथ ही राजगंज थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

    आवेदक का कहना है कि मौजा डोमनपुर नं 2018, खाता नं 12, प्लाट नं 1111, रकबा कुल 41 डिसमिल उसकी पुस्तैनी जमीन है और यह जमीन आवेदक के दादा स्व लखीराम महतो को आपसी बटवारा में मिला था. उसके बाद आवेदक के चाचा ईश्वर लाल महतो,जयनारायण व देवनारायण का दखल कब्जा है. इस जमीन को उक्त आरोपी द्वारा हरवे हथियार के दम पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. मना करने पर मारने पीटने का प्रयास किया गया. जमीन पर काम करने का प्रयास किया गया. जिसका विरोध करने पर पुलिस को बुलाया गया. आवेदक की चाची फुलमनी देवी को विरोध करने पर पुलिस द्वारा मारपीट की गई. देवनारायण ने इसकी शिकायत एसपी से भी की है और न्याय की गुहार लगाई है.

    वहीं फूलमनी देवी ने कहा कि वह जमीन उसकी है. उसकी जमीन को जबरन हथियाने का प्रयास किया जा रहा है. वह अपने जमीन पर किसी को निर्माण नही करने देगी. राजगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि महिला द्वारा जमीन पर निर्माण कार्य से जमीन मालिक को रोका जा रहा था. जिसकी सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी. जमीन हलधर महतो का है. जमीन सम्बंधित कागज दिखाया गया था. महिला द्वारा जमीन का कोई दस्तावेज नहीं दिखाया जा रहा है, जिस कारण पुलिस सख्ती कर रही है. जमीन की जांच सीओ से कराए जाने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा. फिलहाल कार्य बंद है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीना गुप्ता ने जाहिर की थी फिल्म में रणबीर कपूर संग रोमांस करने की ख्वाहिश,जानिए पूरा किस्सा
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव’ को करेंगे संबोधित, साझा करेंगे अपने विचार

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.