Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»पाकिस्तान में भूख-गरीबी और खराब अर्थव्यवस्था, 4 साल बाद वतन वापसी पर भावुक हुए नवाज शरीफ
    ट्रेंडिंग

    पाकिस्तान में भूख-गरीबी और खराब अर्थव्यवस्था, 4 साल बाद वतन वापसी पर भावुक हुए नवाज शरीफ

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लाहौर : पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने चार साल बाद स्वदेश वापसी कर ली है. पाकिस्तान में उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत भी किया. वहीं, नवाज शरीफ पहले ही दिन से जोश में दिखे. इस बीच एक ऐसा मौका भी आया, जब वो बेहद भावुक हो गए. उन्होंने मीनार-ए-पाकिस्तान में विशाल जनसभा को संबोधित किया और खुद को पाकिस्तान की जनता से जोड़ा. इस दौरान उन्होंने भूख-गरीबी और खराब अर्थव्यवस्था का मुद्दा उठाया. साथ ही देश को वापस विकास के रास्ते पर ले जाने का संकल्प भी लिया. बता दें कि 73 वर्षीय नवाज शरीफ ने साल 2019 में पाकिस्तान छोड़ दिया था और ब्रिटेन में जाकर रहने लगे थे. वहां वो चार साल से रह रहे हैं. हाल ही में नवाज को हाई कोर्ट ने जमानत पर छूट दी है, जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान में वापसी की और पहले ही दिन देश की जनता से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा, मैंने राजनीति के चक्कर में अपनी मां और बीवी को खो दिया है.

    इसे भी पढ़ें : महिला से पुलिस के अमानवीय व्यहार मामले में एक्शन, तीन सस्पेंड

    राजनीति में मां व बीवी को खो दिया

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने बताया कि जब वो जेल में बंद थे, तब बीवी की मौत की खबर मिलने पर उनका बुरा हाल हो गया था. यह किस्सा सुनाते वक्त नवाज काफी भावुक हो गए. उन्होंने रैली में उमड़ी भीड़ की तरफ इशारा किया और कहा, आपके प्यार को देखने के बाद मैं अपना ‘दुख और दर्द’ भूल गया हूं. पीएमएल-एन सुप्रीमो ने कहा, भले ही मैं याद न रखना चाहूं. लेकिन कुछ घाव ऐसे होते हैं जो कभी भरते ही नहीं हैं. नवाज ने रुंधी आवाज में आगे कहा, मैंने अपनी मां और बीवी को राजनीति के कारण खो दिया है. उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वो अपनी मां, पिता और बीवी को आखिरी बार नहीं देख सके और ना अंतिम विदाई दे पाए.

    इसे भी पढ़ें : बिहार से दिल्ली तक महसूस किए गए भूकंप के झटके, नेपाल रहा केंद्र

    बीवी जिंदगी के आखिरी पल गुजार रही थी, मैं जेल में था

    नवाज का कहना था कि जब मेरी बीवी कुलसुम अपनी जिंदगी के आखिरी पलों को गुजार रही थीं. तब मैंने उनसे (जेल अधिकारियों से) आग्रह किया कि वो मुझे बीवी से बात करने के लिए एक कॉल करने की अनुमति दे दें. मैं आपको उस समय के बारे में बता रहा हूं जब अदियाला जेल में बंद था. ढाई घंटे तक मैं अनुरोध करता रहा, लेकिन एक कॉल करने तक की इजाजत नहीं दी गई. और आखिर में मुझे उनकी मौत की खबर मिली. शरीफ जब यह सब वाकया सुना रहे थे. तब उन्होंने मंच पर अपनी बेटी मरियम की तरफ देखा और भावुक हो गए. रैली के मंच पर भाई शहबाज और अन्य पार्टी नेता भी बैठे थे. नवाज ने कहा, जेल में मुझसे कहा गया कि वो मरियम को (कुलसुम की मौत की) खबर देंगे, लेकिन मैंने मना किया. कल्पना कीजिए, मरियम और अन्य लोग इसे तब कैसे सहन कर पाते, जब वो बिल्कुल अकेले हों.

    इसे भी पढ़ें : इजरायल का अल अंसार मस्जिद पर हमला, बोला-बन गया था आतंकी कमांड सेंटर

    former Prime Minister of Pakistan Nawaz Sharif huge public meeting in Minar-e-Pakistan hunger Johar Live Lahore Nawaz Sharif returned home after four years Pakistan Muslim League-Nawaz chief Pakistan Update News poverty and bad economy in Pakistan चार साल बाद स्वदेश लौटे नवाज शरीफ जोहार लाइव पाकिस्तान अपडेट न्यूज पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख पाकिस्तान में भूख-गरीबी व खराब अर्थव्यवस्था मीनार-ए-पाकिस्तान में विशाल जनसभा लाहौर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला से पुलिस के अमानवीय व्यहार मामले में एक्शन, तीन सस्पेंड
    Next Article रांची से नेतरहाट घूमने निकले थे, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, 4 घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    Latest Posts

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.