Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»कोलकाता में ह’त्या, दरभंगा से गिरफ्तारी… जानें पूरा मामला
    क्राइम

    कोलकाता में ह’त्या, दरभंगा से गिरफ्तारी… जानें पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharMay 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दरभंगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Darbhanga : दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी कसरौर गांव निवासी निखिल पासवान को बंगाल पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी में दरभंगा पुलिस ने सहयोग किया. आरोपी के खिलाफ पश्चिम बंगाल के कालना थाना में केस संख्या 800/24 के तहत मुकदमा दर्ज है. मिली जानकारी के अनुसार बंगाल पुलिस के सब-इंस्पेक्टर पार्थ प्रतिम मंडल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर पकड़ा गया. तकनीकी साक्ष्यों के अनुसार निखिल के खिलाफ पुख्ता सबूत मौजूद हैं.

    कालना थाना क्षेत्र की निवासी रीता दास ने अपने पति मिलन सिंह की हत्या का आरोप निखिल पासवान पर लगाया था, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया. गिरफ्तारी के बाद निखिल पासवान ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वह कभी कोलकाता गया ही नहीं है. उसने दावा किया कि जब वह मुंबई से लौट रहा था, तब रास्ते में उसका मोबाइल चोरी हो गया था.

    इस संबंध में घनश्यामपुर थानेदार अजित कुमार ने मीडिया को बताया कि बंगाल पुलिस स्थानीय थाने की अनुमति से आई थी और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को अपने साथ ले गई. बंगाल पुलिस अधिकारी पार्थ प्रतिम मंडल ने कहा कि सभी कानूनी दस्तावेजों की पूर्ति के बाद निखिल को पश्चिम बंगाल ले जाया गया है, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी कार्यवाही की जाएगी. फिलहाल, मामले की जांच जारी है और यह देखना बाकी है कि निखिल का दावा जांच में कितना सही साबित होता है.

    Also Read : JSCA को आज मिलेगा नया अध्यक्ष, दोपहर 2 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

    Arrest Bengal Police Bihar call detail record case number 800/24 CDR crime Darbhanga Darbhanga Police Evidence Ghanshyampur Kalna police station Murder case Nikhil Paswan Partha Pratim Mandal police action South Kasraur technical evidence West Bengal अपराध कालना थाना केस संख्या 800/24 कॉल डिटेल रिकॉर्ड गिरफ्तारी घनश्यामपुर तकनीकी साक्ष्य दक्षिणी कसरौर दरभंगा दरभंगा पुलिस निखिल पासवान पश्चिम बंगाल पार्थ प्रतिम मंडल पुलिस कार्रवाई बंगाल पुलिस बिहार सबूत हत्या का मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSCA को आज मिलेगा नया अध्यक्ष, दोपहर 2 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती
    Next Article वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में शराब पार्टी, चार वनपाल समेत 11 गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब हेमंत जेल गए, तब बने हनुमान; विधायक बनने के बाद जब कल्पना सोरेन ने कहा, ‘’भैया ये जीत आपकी बदौलत हासिल हुई है’’

    September 6, 2026
    क्राइम

    Zee Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा पर FIR, ₹1,322 करोड़ के लोन फ्रॉड का आरोप

    September 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झीरम घाटी हमला: 13 साल बाद एनआईए कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 10 आरोपी दोषी करार

    September 5, 2026
    क्राइम

    गाजियाबाद जासूसी केस में NIA ने 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    September 5, 2026
    Latest Posts

    शरीर तो अग्नि को सौंप दिया, पर कैसे छोड़ जाएँ अपने बड़े भाई समान मित्र को अकेला : हेमंत सोरेन

    September 6, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल जांच में बढ़ी गिरफ्तारियों की कड़ी, पलामू से कुंदन कुमार गिरफ्तार

    September 6, 2026

    सुदिव्य सोनू के पैतृक आवास पहुंचे हेमंत सोरेन और राज्यपाल गंगवार, दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    नीट प्रदर्शनकारियों की FIR रद्द होने से फिर चर्चा में आया आर्टिकल 142 : जानिए क्या है यह शक्ति और कब-कब हुआ इसका इस्तेमाल

    September 6, 2026

    दिल्ली के सत्य निकेतन में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में फंसे कई छात्र, मलबे से चीख-पुकार

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.