Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»PMAY से पैसा लेकर नहीं बनाया मकान, अब होगी कार्रवाई
    बिहार

    PMAY से पैसा लेकर नहीं बनाया मकान, अब होगी कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2025Updated:June 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नगर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : नगर निगम ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (PMAY-Urban) के तहत राशि प्राप्त करने के बावजूद मकान निर्माण न करने वाले लाभुकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने निर्माणाधीन मकानों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन लाभुकों ने अभी तक निर्माण शुरू नहीं किया या आधा-अधूरा छोड़ दिया है, उन्हें एक माह के भीतर मकान पूरा करना होगा।

    नगर निगम ने चेतावनी

    नगर निगम ने चेतावनी दी है कि 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य शुरू न करने पर लाभुकों से दी गई सरकारी राशि की वसूली की जाएगी। साथ ही, ऐसे लाभुकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी होगी। नगर आयुक्त ने बताया कि कई लाभुकों ने योजना की पहली और दूसरी किस्त (लगभग ₹1.5 लाख) प्राप्त की, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। पहले चरण में 2,451 लाभुकों का चयन हुआ था, जिनमें से 1,800 ने मकान पूरे कर लिए, जबकि 650 ने काम शुरू नहीं किया या अधूरा छोड़ दिया।

    टीम कर रही लगातार निरीक्षण

    निगम ने इन अधूरे कार्यों को एक माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं और लाभुकों को व्यक्तिगत चेतावनी दी जा रही है। पहले चरण की सफलता के बाद, PMAY-Urban 2.0 के तहत दूसरे चरण की तैयारी है, जिसमें ₹2.5 लाख की सहायता दी जाएगी। यह राशि तीन किस्तों में निर्माण प्रगति के आधार पर दी जाएगी, जो क्रमश: ₹1 लाख, ₹1 लाख और ₹50,000 है। नगर निगम की यह पहल केंद्र सरकार के हर पात्र व्यक्ति को पक्का मकान देने के लक्ष्य को मजबूत करती है। साथ ही, सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

    Also Read : पर्व-त्योहारों में प्रवासी बिहारियों के लिए नीतीश सरकार की बड़ी सौगात

    Action on Beneficiaries Beneficiaries Beneficiary Action government scheme House Construction Housing Construction Directive Incomplete Construction Municipal Commissioner Municipal Corporation Municipal Corporation Strictness PMAY-Urban Pradhan Mantri Awas Yojana Pradhan Mantri Awas Yojana Urban ranchi news Scheme Misuse site inspection urban development Urban Housing Scheme Vikram Virkar अधूरा निर्माण आवास योजना कार्रवाई नगर आयुक्त नगर निगम नगर निगम सख्ती प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना मकान निर्माण मकान निर्माण निर्देश योजना का दुरुपयोग रांची समाचार लाभार्थी कार्रवाई लाभुक विक्रम विरकर शहरी आवास योजना शहरी विकास. सरकारी योजना सरकारी लाभ स्थलीय निरीक्षण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSCO बैठक में राजनाथ सिंह बोले- आतंकवाद के प्रति “शून्य सहनशीलता” की नीति पर कायम भारत
    Next Article तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आ’ग, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.