Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, सीएम हेमंत के वेतन और मंईयां सम्मान योजना पर बोल गए बड़ी बात
    झारखंड

    देवघर पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, सीएम हेमंत के वेतन और मंईयां सम्मान योजना पर बोल गए बड़ी बात

    Team JoharBy Team JoharJanuary 30, 2026Updated:January 30, 2026No Comments3 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सांसद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे शुक्रवार को देवघर पहुंचे। देवघर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने मीडिया से बातचीत करते हुए यूजीसी विवाद और राज्य–केंद्र संबंधों पर खुलकर अपनी राय रखी।

    झारखंड सरकार पर साधा निशाना

    सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार द्वारा केंद्र सरकार पर लगाए जा रहे एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया के आरोपों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। ऐसी हालत है कि मार्च के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का वेतन मिलने में भी परेशानी हो सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले समय में मंईयां सम्मान योजना बंद हो सकती है और अबुआ आवास योजना के कार्य भी रुक सकते हैं।

    सांसद ने कहा कि राज्य सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धन नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंईयां सम्मान योजना के कारण राज्य में विकास कार्य ठप हो गए हैं। गौरतलब है कि झारखंड सरकार लगातार केंद्र सरकार से बकाया राशि की मांग कर रही है और आगामी बजट में इसके लिए प्रावधान की बात कह रही है।

    यूजीसी विवाद पर प्रतिक्रिया

    यूजीसी से जुड़े मामले पर सांसद ने कहा कि यह विषय सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और इस पर फिलहाल स्टे लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 पिछड़े, दलित और वंचित वर्गों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने सवर्ण समाज के लिए भी आरक्षण की व्यवस्था की है, जिससे यह साफ होता है कि सरकार सभी वर्गों के हित में काम कर रही है। सांसद ने यूजीसी मुद्दे पर विरोध कर रहे लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा रखने की अपील की।

    सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का सम्मान

    निशिकांत दुबे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिया गया हर निर्णय पूरी तरह सम्मान योग्य है और भारतीय जनता पार्टी न्यायपालिका के फैसलों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों पर सवाल उठाने वालों को संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 का अध्ययन करना चाहिए।

    देवघर को बताया उभरता टेक हब

    इसके अलावा सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि देवघर अब केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्टार्टअप इनोवेशन का उभरता केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश की टेक कंपनियों और स्टार्टअप लीडर्स की भागीदारी से संताल परगना तकनीक और नवाचार के नए मानचित्र पर अपनी पहचान बना रहा है। यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और डिजिटल इंडिया विज़न का परिणाम है।

    देवघर अब केवल आस्था का केंद्र नहीं रहा, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्टार्टअप इनोवेशन का उभरता हब बन रहा है। देश-विदेश की टेक कंपनियों और स्टार्टअप लीडर्स की भागीदारी के साथ संताल परगना तकनीक और नवाचार के नए मानचित्र पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
    यह परिवर्तन माननीय… pic.twitter.com/e8ol9YllNS

    — Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) January 30, 2026

    Also Read : पानी के इनवॉयस बिल पर बिहार जा रही थी शराब की बड़ी खेप, 150 कार्टन माल के साथ दो धराये

    Abua Awas Yojana artificial intelligence Bjp Centre-State Relations Constitution Articles 14 & 15 Deoghar development projects Digital India jharkhand Maiyan Samman Yojana MP Nishikant Dubey PM modi Public Policy startups Supreme Court Tech Hub UGC controversy अबुआ आवास योजना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस झारखंड टेक हब डिजिटल इंडिया देवघर पीएम मोदी बीजेपी मईया सम्मान योजना यूजीसी विवाद राज्य केंद्र संबंध विकास कार्य संविधान अनुच्छेद 14 15 सांसद निशिकांत दुबे सुप्रीम कोर्ट स्टार्टअप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपानी के इनवॉयस बिल पर बिहार जा रही थी अवैध शराब की बड़ी खेप, 150 कार्टन माल के साथ दो धराये
    Next Article सरकार की प्राथमिकता महिला सशक्तिकरण और शिक्षा : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.