देवघर: जसीडीह-मधुपुर रेलखंड पर अर्जुननगर हाल्ट के पास एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय टुंपा देवी और उसकी 5 वर्षीय बेटी नंदिनी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. इस घटना में महिला का 8 वर्षीय बेटा बाल-बाल बच गया. परिजनों के अनुसार, टुंपा देवी अपने ससुराल से जामताड़ा रेलवे स्टेशन आई थीं और वहां से अपने बच्चों के साथ मायके जाने के लिए इएमयू ट्रेन से अर्जुननगर हाल्ट पहुंचीं. स्टेशन पर पटरी पार करते समय नंदिनी विपरीत दिशा से आ रही हावड़ा-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई. उसे बचाने के प्रयास में टुंपा भी दौड़ीं, जिसके परिणामस्वरूप दोनों मां-बेटी की मौत हो गई. इस हादसे के समय टुंपा का 8 वर्षीय पुत्र थोड़ी देर पहले ही पटरी पार कर चुका था, इस वजह से उसकी जान बच गई. घटना की जानकारी मिलने पर टुंपा के परिजन अर्जुननगर हाल्ट पहुंचे और जसीडीह रेल पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दो साल पहले ही टुंपा के पति की एक हादसे में मौत हो गई थी और अब इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
