रांची: नेशनल युनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ ने गांधी जयंती के अवसर पर एक विशेष आयोजन किया. जिसमें सफाई अभियान, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ समय बिताने जैसी गतिविधियाँ शामिल थीं. यह आयोजन विश्वविद्यालय के गांधीयन पीस क्लब और सेंटर फॉर पीस एंड रिसर्च इन ट्राइबल राइट्स के छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया. छात्रों ने गांधी जी के सिद्धांतों के अनुसार सफाई और सुरक्षा का संदेश देने का प्रयास किया. इस दौरान कुल 9 पोस्टर तैयार किए गए, जिनमें व्यक्तिगत और सामूहिक कार्य का समावेश था. सर्वश्रेष्ठ पोस्टर्स के लिए क्रमशः 1000, 500 और 300 रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे. सफाई अभियान के तहत, छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर की सफाई की और इसके बाद वृद्धाश्रम जाकर बुजुर्गों के साथ समय बिताया. छात्र रजत ने कहा, “हमने साथ में गीत गाए और जीवन के महत्वपूर्ण सीखें लीं. विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. प्रो. अशोक आर पाटिल ने कहा नई पीढ़ी सफाई अभियान और जागरूकता फैलाने में सक्रिय है. ये गांधी जी के सिद्धांतों को जीवित रखने का एक प्रयास है. यह आयोजन समाज में स्वच्छता और सम्मान के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण कदम है.
NUSRL में गांधी जयंती मनाई, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताया समय

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Next Article ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौ’त, परिवार में कोहराम
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

