Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह 2 फरवरी को, 1100 से अधिक लोगों को मिलेगी डिग्री
    झारखंड

    बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का 7वां दीक्षांत समारोह 2 फरवरी को, 1100 से अधिक लोगों को मिलेगी डिग्री

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के दो फरवरी को आयोजित सातवें दीक्षांत समारोह में कुल 1139 विद्यार्थी ग्रेजुएशन, मास्टर्स और पीएच डी की डिग्री प्राप्त करेंगे I

    विश्वविद्यालय में नवस्थापित सात कृषि, बागवानी, मात्स्यिकी, दुग्ध प्रौद्योगिकी और कृषि अभियंत्रण महाविद्यालयों के छात्र दीक्षांत समारोह में पहली बार भाग लेंगे I
    समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस होंगे तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के महानिदेशक डॉ हिमांशु पाठक दीक्षांत भाषण देंगे I

    कुल 24 छात्र-छात्रों को गोल्ड मेडल मिलेगा जिसमें तीन विद्यार्थियों को अपने सत्र में किसी भी पाठ्यक्रम में सर्वोच्च ओवरआल ग्रेड पॉइंट एवरेज (ओजीपीए) हासिल करने के लिए चांसलर्स यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल प्रदान किया जायेगा I उनके नाम हैं- वर्ष 2019 के लिए स्वप्निल (8.976ओजीपीए), आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन विभाग, रांची कृषि महाविद्यालय, वर्ष 2020 के लिए एम देवेंदर (8.928 ओजीपीए), कीट विज्ञान विभाग, रांची कृषि महाविद्यालय तथा वर्ष 2021के लिए काजल कुमारी (9.056 ओजीपीए), बी एफ एससी, मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय, गुमला I कुल 26 छात्र-छात्रों को पीएच डी डिग्री तथा 226 को मास्टर्स डिग्री प्रदान की जाएगीI विभिन्न विषयों और संकायों में स्नातक डिग्री प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों की संख्या 887 है I

    इस बीच बीएयू के कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने आज संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी I कुलपति ने बताया कि कृषक समुदाय को कृषि, पशुपालन, वानिकी, जैवप्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण, मत्स्यपालन, डेयरी प्रौद्योगिकी, कृषि यंत्रीकरण आदि की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 3 से 5 फरवरी तक एक एग्रोटेक किसान मेला का आयोजन विश्वविद्यालय के कांके स्थित मुख्य प्रांगण में किया जा रहा है ।

    मेला में राज्य के किसान, विकास पदाधिकारी, खाद, बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि यन्त्र आदि के निर्माता-बिक्रेता, बैंक, वित्तीय संस्थान, स्वयंसेवी संस्थायें और आइसीएआर के शोध संस्थान भाग लेंगे। विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाइयों के अलावा प्रतिभागी संस्थाएं कुल 143 स्टालों पर अपनी प्रौद्योगिकी, सेवाओं और उत्पादों को प्रदर्शित करेंगी I इस वर्ष मेला का थीम ‘कृषि आधुनिकीकरण द्वारा आय में वृद्धि’ रखा गया है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा की
    Next Article आम बजट को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अमृत काल का खास बजट बताया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : यूपी गैंग के निशाने पर रांची की बुजुर्ग महिला, मोहाली व लुधियाना में भी कर चुके हैं छिनतई

    August 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    August 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026

    JSSC-CGL में हिमंता की एंट्री, सरकार पर साधा निशाना कहा, छात्रों की मांगे जायज

    August 4, 2026

    तृषा पर विवादित टिप्पणी मामले में उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, तमिलनाडु पुलिस ने लिया एक्शन

    August 4, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन: आंदोलन से सत्ता तक, झारखंड की राजनीति का एक युग

    August 4, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.