Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»हरियाली की ओर कदम बढ़ाता पटना… जानें कैसे
    ट्रेंडिंग

    हरियाली की ओर कदम बढ़ाता पटना… जानें कैसे

    Team JoharBy Team JoharApril 21, 2025Updated:April 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पौधे
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में वायु प्रदूषण को कम करने और शहर को फिर से हरियाली से भरने के उद्देश्य से एक बड़े पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई है. इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में एक लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे. खास बात यह है कि इस बार आम, महुआ, महोगनी, जामुन, बेल और कटहल जैसे छायादार और फलदार वृक्षों की लगभग 200 अलग-अलग प्रजातियों को शामिल किया गया है.

    कहां-कहां होंगे पौधे लगाए?

    पौधारोपण के लिए प्रमुख स्थानों में अटल पथ, जेपी गंगा पथ, दीघा घाट, बेली रोड, गर्दनीबाग और अन्य प्रमुख सड़कों के किनारे के क्षेत्र चुने गए हैं. पार्क प्रमंडल और पटना वन प्रमंडल, नगर निगम के साथ मिलकर दानापुर, फुलवारी और खगौल नगर परिषद क्षेत्रों में भी पौधारोपण के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन करेंगे.

    हरियाली लौटाने की कोशिश

    शहर में विकास कार्यों के चलते बेली रोड, अटल पथ और गर्दनीबाग जैसे क्षेत्रों में कई हरे-भरे पेड़ काट दिए गए थे. पूर्व में ट्रांसप्लांट किए गए पेड़ों में से लगभग 50 फीसदी पेड़ सूख गए थे, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा. अब उन्हीं इलाकों में फिर से हरियाली लौटाने की कोशिश की जा रही है.

    पर्यावरण को मिलेगी “संजीवनी”

    पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि पटना में वायु गुणवत्ता लगातार गिरती जा रही है, जिससे लोगों में सांस संबंधी बीमारियों की संख्या बढ़ी है. ऐसे में यह पौधारोपण अभियान राजधानी के पर्यावरण को “संजीवनी” देने का कार्य करेगा. प्रशासन की योजना है कि हर लगाए गए पौधे की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि उनकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित हो सके. इस पहल के माध्यम से न केवल पर्यावरण में सुधार होगा, बल्कि पटना की खूबसूरती भी बढ़ेगी.

    Also Read : झारखंड पुलिस के लिए बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी विवेक समेत 9 नक्सली ढेर, देखें जंगल में मुठभेड़ का EXCLUSIVE VIDEO

    Air Pollution bael Bihar environment environmental campaign Environmental Conservation fruit-bearing trees green initiative green Patna greenery jackfruit jamun mahogany Mahua Mango patna patna news plantation drive shade trees Tree Plantation tree planting urban greenery आम कटहल ग्रीन पटना छायादार वृक्ष जामुन पटना पटना समाचार पर्यावरण अभियान पर्यावरण संरक्षण पौधारोपण अभियान पौधे लगाओ फलदार वृक्ष बिहार पर्यावरण बेल महुआ महोगनी वायु प्रदूषण वृक्षारोपण शहरी हरियाली हरित पहल हरियाली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस के लिए बड़ी सफलता, 1 करोड़ के इनामी विवेक समेत 9 नक्सली ढेर, देखें जंगल में मुठभेड़ का EXCLUSIVE VIDEO
    Next Article सड़क हादसे में गई 12 साल के बच्चे की जान, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.