Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 4:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मोदी सरकार फेल, देश में अघोषित आपातकाल : कैलाश यादव
    झारखंड

    मोदी सरकार फेल, देश में अघोषित आपातकाल : कैलाश यादव

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 20, 2025Updated:April 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CJI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : वक्फ संशोधन कानून रोकने की कोशिश की तो देश में धार्मिक युद्ध छिड़ जाएगा जिसका जिम्मेवार स्वयं CJI होंगे. ये बातें झारखंड प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश संजीव खन्ना पर प्रहार करते हुए कही.

    यादव ने कहा निशिकांत दुबे ने CJI को धमकी देते हुए खुलेआम टिपण्णी कर बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा बनाए गए चट्टानी संविधान को चुनौती दिया और उनके हृदय पर कठोर हमला किया है. बीजेपी सांसद के टिपण्णी से स्पष्ट हो गया कि अगर भाजपा को 400 पार या पूर्ण बहुमत मिल जाता तो निश्चित रूप से बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान को बदल दिया जाता या खत्म कर दिया जाता. निशिकांत दुबे ने देश तोड़ने वाले समाज में धर्म जाति के बीच ध्रुवीकरण तुष्टिकरण की बात कर CJI को धमकी दी है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण एवं अत्यंत निंदनीय विषय है.

    यादव ने कहा कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने गोड्डा के साथ प्राकृतिक संसाधनों एवं प्रकृति का राज्य झारखंड का सम्मान गिराने का काम किया है ऐसे नेताओं का बहिष्कार होना चाहिए.

    मालूम हो कि निशिकांत दुबे के अमर्यादित एवं असंवैधानिक टिपण्णी के करीब 10 घंटे बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने निशिकांत दुबे के बयान को निजी करार दिया है, लेकिन देश इतने हल्के में निशिकांत को माफ नहीं करेगा क्योंकि बीजेपी के तमाम नेता लगातार हिंदू मुस्लिम कर समाज को तोड़ने और ध्रुवीकरण की बाते कर रहे है.

    यादव ने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थिति में मोदी सरकार फेल और असहाय हो गयी है,क्योंकि तमिलनाडु के राज्यपाल हो या देश के उपराष्ट्रपति या भाजपा के अनेकों सांसद नेता सभी लोग देश का सबसे बड़ा रक्षक न्यायतंत्र का प्रहरी सुप्रीम कोर्ट और CJI के खिलाफ असंवैधानिक टिपण्णी करना जैसे व्यवहारों से भारतीय संविधान पर हमला हो रहा है. निश्चित रूप से देश अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा है.

    Also Read : IPL 2025 : रिवर्स फेज की शुरुआत आज से, आमने-सामने होंगे पंजाब और बेंगलुरू

    Also Read : IPL 2025 : CSK और MI के बीच ‘एल-क्लासिको’ मुकाबला आज

    BJP MP Chief Justice CJI Sanjiv Khanna CJI संजीव खन्ना Controversial Statement Godda Indian politics Jharkhand Politics Jharkhand RJD Kailash Yadav law and order Media In-charge Nishikant Dubey Political Statement religious tension religious war remarks on judiciary RJD general secretary Supreme Court Waqf Amendment Bill Waqf law controversy कानून और व्यवस्था कैलाश यादव गोड्डा झारखंड राजद झारखंड राजनीति धार्मिक तनाव धार्मिक युद्ध निशिकांत दुबे न्यायपालिका पर टिप्पणी बीजेपी सांसद भारत की राजनीति मीडिया प्रभारी मुख्य न्यायाधीश राजद महासचिव राजनीतिक बयान वक्फ कानून विवाद वक्फ संशोधन कानून विवादित बयान सुप्रीम कोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में एक मई से लागू होगा नया बिजली टैरिफ!
    Next Article सच्चिदानंद मिश्रा ह’त्याकांड के आरोपी श्यामा झा पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026
    चाईबासा

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026
    Latest Posts

    नारी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं, दोषियों को फांसी की सजा मिले : आदित्य साहू

    April 18, 2026

    नक्सलियों को स्पेशल डीजी की चेतावनी- एक महीने में सरेंडर करें, नहीं तो सख्त कार्रवाई

    April 18, 2026

    जामताड़ा में हिंदूवादी संगठनों का हुंकार, राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन

    April 18, 2026

    रांची में सीएनजी ऑटो का प्रस्तावित बंद स्थगित, परीक्षा को लेकर फैसला

    April 18, 2026

    चाईबासा में दोहरी ह’त्या से सनसनी, पुलिस जुटी जांच में

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.