Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IPL 2025 : रिवर्स फेज की शुरुआत आज से, आमने-सामने होंगे पंजाब और बेंगलुरू
    खेल-सिनेमा

    IPL 2025 : रिवर्स फेज की शुरुआत आज से, आमने-सामने होंगे पंजाब और बेंगलुरू

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IPL
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 का रोमांच अब एक नए मोड़ पर है, जहां आज से रिवर्स मुकाबलों की शुरुआत हो रही है. इस चरण में टीमें एक बार फिर उन्हीं विरोधियों से टकराएंगी जिनसे वे पहले ही भिड़ चुकी हैं, फर्क सिर्फ इतना होगा कि अब मैदान बदल चुका होगा. इसी कड़ी में आज का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (PBKS vs RCB) के बीच होने जा रहा है. दोनों टीमें हाल ही में एक-दूसरे से बेंगलुरू में भिड़ चुकी हैं, जहां पंजाब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेजबान बेंगलुरू को 5 विकेट से हराया था. अब बारी है बेंगलुरू की वापसी की, और इसके लिए मौका है पंजाब के होम ग्राउंड – मुल्लानपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में.

    मुल्लानपुर के मैदान पर अब तक तीन IPL मुकाबले खेले जा चुके हैं. शुरुआती दो मैचों में बल्लेबाजों ने धमाल मचाया, जबकि तीसरे मैच में गेंदबाजों का दबदबा रहा. यहां की पिच अब तक मिली-जुली नजर आई है—कभी बल्लेबाजों को मदद तो कभी गेंदबाजों को. अब तक हुए 8 IPL मैचों में से 5 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जिससे टॉस की भूमिका अहम हो सकती है.

    मौसम का हाल – गर्मी से हो सकता है असर

    आज मुल्लानपुर में मौसम साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी. दोपहर के समय अधिकतम तापमान 37°C तक पहुंच सकता है, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. हालांकि उमस कम रहेगी और शाम तक थोड़ा राहत मिलने की उम्मीद है.

    कप्तानी की नई जिम्मेदारियां

    पंजाब किंग्स की कमान इस बार श्रेयस अय्यर के हाथों में है. जबकि RCB की अगुवाई रजत पाटीदार करेंगे. दोनों युवा कप्तानों के लिए यह एक अहम परीक्षा होगी.

    अब तक के आमने-सामने आंकड़े

    IPL इतिहास में अब तक पंजाब किंग्स और RCB के बीच कुल 34 मुकाबले हुए हैं. जिनमें पंजाब ने 18 बार जीत दर्ज की है जबकि RCB 16 मुकाबलों में विजयी रही है. इस रिकॉर्ड से साफ है कि मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है.

    टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

    इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में उपलब्ध होगी, जिसमें 4K रिजॉल्यूशन और कई भाषा विकल्पों के साथ लाइव आंकड़े भी देखे जा सकते हैं.

    संभावित प्लेइंग 11

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प समेत) : रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, लियाम लिविंगस्टोन, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल.

    पंजाब किंग्स (इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प समेत) : श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

    Also Read : राज्य में आज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

    IPL IPL2025 PBKS VS RCB 2025 rcb vs pbks
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य में आज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
    Next Article MI vs CSK : आज शाम वानखेड़े में होगी प्लेऑफ की जंग

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक, फर्जी PMO ID के साथ युवक गिरफ्तार

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन हैं हुदा जरीवाला, जिनकी CM योगी पर कथित टिप्पणी के बाद हुई गिरफ्तारी?

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बॉम्बे हाई कोर्ट: राहुल गांधी की मोदी को “कमांडर-इन-थीफ” कहने वाली मानहानि याचिका खारिज, ट्रायल कोर्ट में चलेगा मुकदमा

    September 8, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC CGL धांधली के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, रांची में DC ऑफिस का घेराव

    September 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2026 : 10 साल में बदली झारखंड की तस्वीर, 70.3% से बढ़कर 76.7% हुई साक्षरता दर

    September 8, 2026
    Latest Posts

    फिल्मी स्टाइल चेस के बाद सखुवा लकड़ी जब्त : ‘पुष्पा’ अंदाज में तस्कर ने पोकटा डैम में गिराया ट्रक

    September 8, 2026

    भगवा विवाद खत्म : नीले रंग में ही मैदान पर उतरेगी भारतीय हॉकी टीम

    September 8, 2026

    बिहार: ‘आरक्षण बढ़ाओ, संविधान बचाओ’ के नारों से पटना में हंगामा, 65 प्रतिशत कोटा फिर लागू करने की मांग

    September 8, 2026

    जेपीएससी घोटाला : जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते ने बचने के लिए डिजिटल साक्ष्य को नष्ट करने का किया था प्रयास

    September 8, 2026

    झारखंड : ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने की पहल, 9 राज्यों के 51 उद्यम चुने गए

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.