Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»Modi 3.0 : तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी
    ट्रेंडिंग

    Modi 3.0 : तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2024Updated:June 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : भारत में एक बार फिर से मोदी सरकार सत्ता में आ गई है. नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने एक बार फिर राष्ट्रपति भवन में भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. यह लगातार तीसरा मौका है जब नरेंद्र मोदी देश की बागडोर संभाल रहे हैं. पीएम मोदी के साथ मंत्रिपरिषद में शामिल मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई. इसके बाद अमित अनिल चंद्र शाह, नितिन जयराम गडकरी, जयप्रकाश नड्डा भी पद और गोपनीयता की शपथ ली.

    दूसरी बार 30 मई 2019 को ली थी शपथ

    नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को और दूसरी बार 30 मई 2019 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी थी. दिलचस्प तथ्य यह है कि 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार सत्ता में आई है. इसके साथ ही नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं की सूची में शामिल हो गए हैं. पीएम मोदी से पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लगातार तीन बार 1952, 1957 और 1962 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी.

    कुछ ऐसा रहा अबतक का सफर

    नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था. चाय की दुकान से शुरू हुआ उनका सफर देश के 14वें प्रधानमंत्री तक पहुंचा. दामोदरदास मूलचंद मोदी और हीराबेन मोदी के घर जन्मे नरेंद्र मोदी ने अपनी स्कूली शिक्षा वडनगर में प्राप्त की. उनके पिता वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान चलाते थे. जहां मोदी अक्सर अपने पिता की मदद करते थे. मोदी ने 1978 में दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से राजनीति विज्ञान में स्नातक (बीए) की डिग्री और 1983 में गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए की डिग्री प्राप्त की.

    नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे ने रद्द किया 24 ट्रेनें : कई दूसरे रूट से चलेंगी, देखें लिस्ट
    Next Article संजय सेठ के केंद्रीय मंत्री बनने पर संजीव विजयवर्गीय ने दी बधाई, बताया ऐतिहासिक क्षण

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: बार काउंसिल के शामिम अहमद पर जानलेवा हमला, ममता बोलीं- बंगाल में सुरक्षित नहीं वकील

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.