Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»स्वास्थ्य»थिक हेयर ग्रोथ के लिए चमत्कारी घरेलू नुस्खा, बाल बनेंगे घने और मजबूत
    स्वास्थ्य

    थिक हेयर ग्रोथ के लिए चमत्कारी घरेलू नुस्खा, बाल बनेंगे घने और मजबूत

    Team JoharBy Team JoharJune 7, 2025Updated:June 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बालों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : बालों की देखभाल को लेकर आजकल महिलाएं काफी सजग हो गई हैं, लेकिन फिर भी झड़ते और पतले बालों की समस्या आम हो चली है। खासतौर पर स्कैल्प दिखने की परेशानी कई महिलाओं को मानसिक तनाव में डाल देती है। अगर आप भी बालों को लंबा ही नहीं, घना और मजबूत बनाना चाहती हैं, तो घरेलू नुस्खों की तरफ रुख करना बेहद फायदेमंद हो सकता है।

    बाजारू प्रोडक्ट्स की बजाय अब महिलाएं प्राकृतिक उपायों पर भरोसा कर रही हैं और इसी कड़ी में ‘मेथी दाना और कलौंजी’ से बना हेयर मास्क तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह हेयर मास्क बालों को न सिर्फ जड़ से मजबूत बनाता है बल्कि बालों की ग्रोथ को भी प्राकृतिक रूप से बढ़ाता है।

    हेयर मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

    • 2 चम्मच मेथी दाना
    • 1 चम्मच कलौंजी
    • 1 इंच अदरक
    • 2 चम्मच चावल का आटा
    • आवश्यकता अनुसार पानी

    हेयर मास्क बनाने की विधि :

    सबसे पहले मेथी और कलौंजी को कम से कम 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। बीज फूल जाने पर इन्हें ब्लेंडर में डालें और साथ में अदरक, चावल का आटा और भीगने का पानी मिलाएं। अच्छे से ब्लेंड कर एक स्मूथ पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को कॉटन कपड़े से छान लें। अगर मास्क अधिक पतला हो जाए, तो उसमें एक पका हुआ केला मिलाकर गाढ़ा किया जा सकता है।

    मास्क लगाने का तरीका :

    यदि आपने कुछ दिनों से बाल नहीं धोए हैं, तो पहले शैम्पू से बालों को अच्छी तरह साफ करें। बालों को 80% तक सुखाकर इस मास्क को स्कैल्प से बालों के सिरे तक लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगाकर रखें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। बेहतर नतीजों के लिए महीने में कम से कम दो बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करें।

    विशेषज्ञों की राय :

    ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार मेथी और कलौंजी में मौजूद प्रोटीन, आयरन और एंटीऑक्सिडेंट्स बालों को जड़ से पोषण देते हैं, वहीं अदरक स्कैल्प ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है। चावल का आटा बालों को मजबूती देता है और केला मॉइस्चराइज़र का काम करता है।

    Also Read : जामुन के पेड़ से गिरे मजदूर की अस्पताल में मौ’त, परिजनों का गुस्सा उबाल पर

    ayurvedic hair treatment fenugreek seeds hair care hair fall hair fall solution hair growth hair loss hair mask hair repair hair strengthening home remedies home remedies for hair kalonji natural hair care natural treatment scalp issues strong hair thick hair thin hair women's beauty आयुर्वेदिक हेयर ट्रीटमेंट कलौंजी घने बाल घरेलू नुस्खे झड़ते बाल नैचुरल हेयर केयर पतले बाल प्राकृतिक उपचार बालों का उपचार बालों का झड़ना बालों की ग्रोथ बालों की देखभाल बालों की मजबूती बालों के लिए घरेलू उपाय मजबूत बाल महिला सौंदर्य मेथी दाना स्कैल्प की समस्या हेयर फॉल सॉल्यूशन हेयर मास्क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला-खरसावां में हाथियों का आतंक, एक महिला को कुचल डाला
    Next Article फिल्म अभिनेता डीनो मोरिया को ED का समन, पूछताछ के लिए बुलाया निदेशालय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा में प्रसूता और नवजात की मौत से बवाल, मरांडी ने सरकार को घेरा

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेडिकल पढ़ने का सपना हुआ आसान, रिम्स में बढ़कर हुई 250 एमबीबीएस सीटें

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उल्टी होने पर किया रेफर, धक्के के बाद भी चालू नहीं हुआ एंबुलेंस, थम गई मासूम की सांसें

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.