Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर से हर चौथे दिन गायब हो रहे नाबालिग, 80 फीसदी लड़कियों के भागने की ये है वजह…
    झारखंड

    जमशेदपुर से हर चौथे दिन गायब हो रहे नाबालिग, 80 फीसदी लड़कियों के भागने की ये है वजह…

    Team JoharBy Team JoharJune 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर से नाबालिगों के गायब होने को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। शहर में हर चौथे दिन एक नाबालिग के लापता होने की घटना दर्ज की जा रही है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि इन मामलों में लड़कियों की संख्या लड़कों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक है।

    पुलिस आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2024 से अक्टूबर 2024 तक कुल 75 नाबालिगों के गायब होने की शिकायतें दर्ज की गई हैं। सभी मामलों में अपहरण का केस दर्ज हुआ है। वहीं साल 2023 में कुल 98 नाबालिग गायब हुए थे। 2025 में भी अब तक कई मामले दर्ज हो चुके है जहां बच्चे रातों रात लापता हो गए।

    पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ है कि गायब हुई 80% लड़कियां प्रेम-प्रसंग के चलते अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली जाती हैं। 10% लड़कियां पारिवारिक विवाद और अखरी 10% बाल तस्करी का शिकार बनती हैं। दूसरी ओर 90% लड़के घर के तनाव या रोजगार की तलाश में घर छोड़ते हैं।
    जिले में नाबालिगों के गायब होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही —
    2020: 58 मामले
    2021: 161 मामले
    2022: 137 मामले
    2023: 98 मामले

    पुलिस का कहना है कि अधिकांश नाबालिग लड़कियां हैदराबाद, सूरत, कोलकाता, दिल्ली, गुड़गांव, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों की ओर चली जाती हैं, जिससे उनकी तलाश चुनौतीपूर्ण हो जाती है।

    पुलिसकर्मियों के अनुसार सरकारी फंड इस काम के लिए काफी नहीं है। एक नाबालिग लड़की को तलाशने में करीब 10 से 20 हजार रुपये तक का खर्च आता है। वहीं बरामदगी के समय दो महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी जरूरी होती है जिससे खर्च और बढ़ जाता है। कई बार यह खर्च पुलिसकर्मी अपनी जेब से वहन करते हैं।

    Also read: चूना पत्थर लदे टिप ट्रेलर में लगी भीषण आग, जलकर राख हुआ वाहन…

    Also read: टाटानगर की रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    Also read: जमशेदपुर DC ने की अहम बैठक, तालमेल के साथ काम करने का दिया निर्देश

    crime Crime news jamshedpur Jamshedpur News News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअस्पताल में इलाज कराने आये युवक के पॉकेट में फटा मोबाइल, मचा हड़कंप
    Next Article जल्द लोगों को मिलेगी जाम से राहत, बिरसा चौक पर ओवरब्रीज का निमार्ण कार्य शुरु

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर विधानसभा में गरजे CM हेमंत सोरेन, विपक्ष पर लगाया दिग्भ्रमित करने का आरोप

    August 11, 2026
    झारखंड

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026
    Latest Posts

    नेताजी की अस्थियां भारत आएंगी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026

    झारखंड : नेहा बोरा स्याही कांड में अमरनाथ पांडेय को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी जमानत

    August 11, 2026

    झारखंड लाठीचार्ज पर संसद के बाहर गरजे BJP सांसद, राहुल गांधी से पूछा- छात्रों पर कार्रवाई का जिम्मेदार कौन?

    August 11, 2026

    झारखंड : एक दिन पहले ही खत्म हुआ विधानसभा का मानसून सत्र, संसदीय इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.