Danapur : बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कार्यकर्ता सम्मान समारोह के दौरान गायक पवन सिंह के गानों पर जमकर नाचते हुए दिख रहे हैं। दानापुर में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने समर्थकों का धन्यवाद दिया और हाथ में तौलिया लहराते हुए मंच पर थिरकते नजर आए।
जिस गाने पर वह नाचे, वह पवन सिंह का चुनावी गीत था “जोड़ी मोदी और नीतीश जी के हिट होई”। यह गाना चुनाव के दौरान बीजेपी की कई रैलियों में खूब बजा था और कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने में काफी लोकप्रिय रहा।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता भी रामकृपाल यादव के साथ गमछा लहराते हुए नाचते दिखाई दिए। दानापुर विधानसभा सीट पर हाल ही में हुए चुनाव में रामकृपाल यादव ने आरजेडी के विधायक रीतलाल यादव को 29,133 वोटों से हराया था। रामकृपाल यादव को कुल 1,19,877 वोट मिले थे। रीतलाल यादव के खिलाफ 11 आपराधिक मामले लंबित हैं, जबकि रामकृपाल के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं।
Also Read : गोवा नाइट क्लब हादसा : मालिकों का रद्द होगा पासपोर्ट
Also Read : बीसीआई मानकों के अनुसार आरयू कर रहा बदलाव, लीगल स्टडी विभाग का नाम बदलेगा


