Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मिडिल ईस्ट तनाव का असर, झारखंड में रसोई गैस की किल्लत
    झारखंड

    मिडिल ईस्ट तनाव का असर, झारखंड में रसोई गैस की किल्लत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 10, 2026No Comments4 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रसोई गैस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब झारखंड में भी दिखाई देने लगा है। पेट्रोलियम पदार्थों के आयात में संभावित बाधाओं और बाजार में फैल रही आशंकाओं के कारण कई शहरों में रसोई गैस की किल्लत नजर आने लगी है। खासकर 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति पर फिलहाल अघोषित रोक लगा दी गई है। तेल कंपनियों ने यह कदम घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से उठाया है। हालांकि कंपनियों ने कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया, लेकिन गैस एजेंसियों को मौखिक रूप से निर्देश दिया गया कि अगले आदेश तक कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति सीमित रहे।

    घरेलू सिलिंडर को प्राथमिकता

    तेल कंपनियों का कहना है कि घरेलू गैस की बढ़ती मांग को देखते हुए यह अस्थायी व्यवस्था लागू की गई है। इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कंपनियों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलिंडरों की आपूर्ति बाधित न हो। अस्पतालों, स्कूल-कॉलेजों के मेस और अन्य जरूरी संस्थानों को कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति जारी रहेगी। वहीं होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और शादी-समारोह जैसे आयोजनों पर इसका असर पड़ेगा।

    रोजाना हजारों सिलिंडरों की आपूर्ति

    राजधानी रांची में इंडियन ऑयल से जुड़ी गैस एजेंसियों के माध्यम से रोजाना 150 से 1000 तक कॉमर्शियल सिलिंडर वितरित होते हैं। औसतन 500 सिलिंडर प्रतिदिन के हिसाब से केवल एक कंपनी की आपूर्ति लगभग 2.25 लाख सिलिंडरों के रोटेशन पर आधारित है। भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और अन्य तेल कंपनियां भी गैस की सप्लाई करती हैं। फिलहाल एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए गैस वितरित करें।

    पैनिक बुकिंग से बढ़ी मांग

    गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि असली समस्या गैस की कमी नहीं, बल्कि पैनिक बुकिंग है। मध्य-पूर्व संकट की खबरों के बाद लोग घबराहट में अधिक सिलिंडर बुक कराने लगे हैं। पहले रोजाना 350-400 घरेलू सिलिंडरों की बुकिंग होती थी, अब यह संख्या 2300-2500 तक पहुंच गई है। इतनी बड़ी संख्या में बुकिंग होने से एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है। इसके कारण कॉमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई सीमित रखी जा रही है।

    कीमतों में उछाल

    रांची में कॉमर्शियल सिलिंडरों की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। कई जगह सिलिंडर सरकारी दर से अधिक कीमत पर मिल रहे हैं। रेस्टोरेंट मालिक आदित्य भूषण सिंह ने बताया कि पहले उनका सिलिंडर 1800 रुपये में आता था, अब कुछ सप्लायर 2600 रुपये मांग रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में संकट बढ़ने से कालाबाजारी की आशंका भी बढ़ सकती है।

    प्रशासन ने की निगरानी

    जिला प्रशासन ने घरेलू गैस की आपूर्ति में आ रही परेशानी को देखते हुए सुधार की पहल शुरू कर दी है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर एसडीओ कुमार रजत ने पेट्रोलियम कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ ऑनलाइन बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि दो गैस बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिनों का अंतराल अनिवार्य होगा। बुकिंग के दो-तीन दिनों के भीतर होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही 5 और 2 किलो के छोटे सिलिंडर बिना बुकिंग उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।

    खूंटी और लोहरदगा में भी असर

    राजधानी के अलावा खूंटी और लोहरदगा में भी गैस की कमी देखने को मिल रही है। खूंटी में लंबे समय से गैस न मिलने के कारण लोग परेशान हैं। लोहरदगा में जमशेदपुर से सिलिंडरों की सप्लाई न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।

    शादी-विवाह के मौसम में बढ़ी परेशानी

    शादी-विवाह के मौसम में रसोई गैस की कमी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। प्रशासन और तेल कंपनियां लगातार आपूर्ति बहाल करने के प्रयास कर रही हैं। यदि कोई एजेंसी या वितरक कालाबाजारी करता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पैनिक बुकिंग नियंत्रित होने और नियमित आपूर्ति बहाल होने के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है।

    Also Read : खेत में मिला युवक का श’व, इलाके में सनसनी
    administration Commercial Cylinder cooking gas domestic cylinder gas agency Gas Distribution gas prices Gas Shortage Iran Israel Tension jharkhand Khunti Lohardaga LPG Cylinder LPG Supply Oil Companies Panic Booking ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखेत में मिला युवक का श’व, इलाके में सनसनी
    Next Article झारखंड विधानसभा : मैक्लुस्कीगंज के मुद्दे पर नोकझोंक, सवाल के विभाग को लेकर छिड़ी बहस

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.