Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची सिविल कोर्ट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी
    झारखंड

    रांची सिविल कोर्ट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 10, 2026Updated:March 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति ने मेल के माध्यम से भेजे गए मैसेज में कहा कि इस बार 14 साइनाइट बम के विस्फोट से कोर्ट उड़ा दिया जाएगा। धमकी देने वाले ने आगे लिखा कि कोर्ट का होने का क्या फायदा जब बेगुनाहों को इंसाफ नहीं मिल पाता।

    पुलिस हरकत में

    धमकी भरे मैसेज मिलने के बाद रांची पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस टीम और बम निरोधक दस्ता कोर्ट परिसर में पहुंचकर तलाशी ले रहे हैं। डॉग स्क्वाड और बम निरोधक टीम ने कोर्ट के चप्पे-चप्पे की जांच की। सुरक्षा को लेकर कोर्ट परिसर को अस्थायी रूप से पुलिस छावनी में बदल दिया गया है और मुख्य प्रवेश द्वार को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया।

    पिछली धमकी का मामला

    यह पहली बार नहीं है जब रांची सिविल कोर्ट को धमकी मिली है। 28 फरवरी को भी अज्ञात शख्स ने मेल भेजकर कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी थी। उस समय भी पुलिस और जिला प्रशासन ने पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी।

    सुरक्षा के कदम

    पुलिस अधिकारी बता रहे हैं कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कोर्ट परिसर की पूरी जांच की जा रही है। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम सतर्क है। आम लोगों और कोर्ट कर्मचारियों को भी आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच, मामले की जांच में भी तेजी लाई गई है और धमकी देने वाले की पहचान के प्रयास जारी हैं।

    Also Read : झारखंड विधानसभा में हंगामा : विपक्ष का वेल में प्रदर्शन, ‘अबुआ नहीं बबुआ सरकार’ कहकर बाबूलाल मरांडी का हमला

    bomb disposal squad bomb threat Court Precautions Court Safety court security Dog Squad DSP Prakash Soye emergency response Explosive Threat Jharkhand news Judicial Safety law and order Mail Threat police alert Ranchi civil court Ranchi Police RDX Threat security measures threat email threat investigation
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा में हंगामा : विपक्ष का वेल में प्रदर्शन, ‘अबुआ नहीं बबुआ सरकार’ कहकर बाबूलाल मरांडी का हमला
    Next Article खेत में मिला युवक का श’व, इलाके में सनसनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    झारखंड

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026
    आदिवासी

    पलक झपकी और खेल खत्म, झारखंड के देवगन मरांडी ने इंटरनेशनल रिंग में रचा इतिहास

    July 12, 2026
    Latest Posts

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.