Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार के इन चार जिलों में दौड़ेगी मेट्रो, जानें कब से शुरू होगा निर्माण कार्य
    ट्रेंडिंग

    बिहार के इन चार जिलों में दौड़ेगी मेट्रो, जानें कब से शुरू होगा निर्माण कार्य

    Team JoharBy Team JoharMay 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मेट्रो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में मेट्रो ट्रेन परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है. राजधानी पटना में मेट्रो सेवा की शुरुआत इसी साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर होने की संभावना जताई जा रही है. CM नीतीश स्वयं निर्माण कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दे चुके हैं.

    पटना के नागरिकों के लिए यह एक बड़ी सौगात होगी, जिससे शहर के यातायात व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी. पटना के बाद, सरकार ने गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और दरभंगा में भी मेट्रो ट्रेन चलाने की योजना बनाई है. इन जिलों में निर्माण के लिए सर्वे कार्य पूरे कर लिए गए हैं और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है.

    2029 तक अन्य जिलों में मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना
    इन परियोजनाओं के लिए अनुमानित लागत में 20-20 प्रतिशत केंद्र और राज्य सरकार वहन करेंगी, जबकि बाकी 60 प्रतिशत राशि एशियन डेवलपमेंट बैंक और वर्ल्ड बैंक से लोन के रूप में प्राप्त की जाएगी. इन जिलों में मेट्रो ट्रेन सेवा वर्ष 2029 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है.

    प्रमुख शहरों में मेट्रो रूट की जानकारी :

    • गया : सबसे लंबा मेट्रो रूट 36 किमी, 28 स्टेशन.
    • मुजफ्फरपुर : कुल 21.5 किमी का रूट, 20 स्टेशन. दो कॉरिडोर – हरपुर बखरी से रामदयालु (13.85 किमी) और श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज से मुजफ्फरपुर जंक्शन (7.40 किमी).
    • दरभंगा : 18.8 किमी लंबा रूट, 18 स्टेशन. पहला कॉरिडोर दरभंगा एयरपोर्ट से मेडिकल कॉलेज तक (8.90 किमी), दूसरा पॉलिटेक्निक से बिजुली तक (9.90 किमी).
    • भागलपुर : दो चरणों में निर्माण, कुल 24 किमी रूट और 24 स्टेशन. पहला चरण सैदपुर से चंपानगर (12 किमी), दूसरा चरण भागलपुर स्टेशन से वास्तु विहार तक (6 किमी), तथा एक और खंड चंपानगर तक (6 किमी).

    बिहार सरकार की यह महत्वाकांक्षी परियोजना राज्य के परिवहन ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. पटना में मेट्रो सेवा की शुरुआत से जहां राजधानी की यातायात व्यवस्था को राहत मिलेगी, वहीं अन्य जिलों में मेट्रो परियोजना के विस्तार से भविष्य में व्यापक सामाजिक-आर्थिक लाभ देखने को मिलेंगे.

    Also Read : बिहटा में माली की गो’ली मा’रकर ह’त्या, आरोपी फरार

    15 अगस्त August 15 Bhagalpur Bihar Bihar Development Construction work Darbhanga Gaya Independence Day Metro Project Metro Train muzaffarpur Nitish kumar patna patna metro Public Transport urban development गया दरभंगा निर्माण कार्य नीतीश कुमार पटना पटना मेट्रो पब्लिक ट्रांसपोर्ट बिहार बिहार विकास भागलपुर मुजफ्फरपुर मेट्रो ट्रेन मेट्रो परियोजना शहरी विकास. स्वतंत्रता दिवस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSCA ELECTION 2025 : वोट से 36 घंटे पूर्व प्रेसिडेंट राजेश बॉबी का ऑडियो वायरल, सदस्य को दे रहे मां-बहन की गाली
    Next Article एस जयशंकर की अफगान विदेश मंत्री से पहली बातचीत, पाकिस्तान की टेंशन बढ़ी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    Latest Posts

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.