Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मर्सिडीज बोनट विवाद में बढ़ी तकरार, दोनों पक्ष ने दर्ज कराई FIR
    झारखंड

    मर्सिडीज बोनट विवाद में बढ़ी तकरार, दोनों पक्ष ने दर्ज कराई FIR

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2026Updated:February 18, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मर्सिडीज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : डोरंडा थाना क्षेत्र में हुई मर्सिडीज कार और बुलेट बाइक की टक्कर का मामला चर्चा में बना रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला और गरमा गया। बीती रात करीब 11 बजे दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी।

    मछली घर चौक के पास हुई टक्कर

    घटना सुबह करीब 10:15 बजे मछली घर, देवेंद्र माझी चौक के पास हुई। जानकारी के अनुसार, मर्सिडीज कार (जेएच-01एफएम) चला रहे मनोज टंडन, जो हाईकोर्ट के अधिवक्ता और पूर्व अपर महाधिवक्ता रह चुके हैं, की गाड़ी की टक्कर बुलेट बाइक से हो गई। बुलेट पर हिंदपीढ़ी निवासी युवक मवाज खान सवार था।

    वीडियो वायरल, मामला बढ़ा

    बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो मवाज खान ने अपने मोबाइल से बनाया, जो दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। हालांकि पुलिस ने अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वीडियो सामने आने के बाद दोनों पक्षों की तरफ से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

    अधिवक्ता ने क्या कहा?

    मनोज टंडन का कहना है कि वह झारखण्ड हाई कोर्ट  जा रहे थे। इसी दौरान बुलेट सवार युवक ने ओवरटेक किया और कार के बाएं हिस्से से बाइक सट गई। उनके मुताबिक, टक्कर के बाद युवक ने पैसे की मांग की और कार के सामने खड़ा हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक बोनट पर चढ़ गया और देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। अपनी सुरक्षा को देखते हुए उन्होंने गाड़ी आगे बढ़ाई, लेकिन युवक बोनट से नहीं उतरा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें थाने ले जाया गया।

    दिनभर चली सुलह की कोशिश

    मामला डोरंडा थाना पहुंचा, जहां दिनभर दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश होती रही। लेकिन देर रात दोनों ने एक-दूसरे पर वाहन से धक्का मारने और अन्य आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करा दी।

    जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के दौरान असल में क्या हुआ। फिलहाल मामला कानूनी प्रक्रिया में है और दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर अड़े हुए हैं। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि गलती किसकी थी।

    Also Read : बाबूलाल जी को मैं हल्के में लेता हूं, उनका काम सिर्फ ट्वीट करना :स्वास्थ्य मंत्री का तंज

    #RanchiNews #Doranda #MercedesCase #BulletBike #RoadRage #FIRRegistered #JharkhandHighCourt #ViralVideo #JharkhandNews #BreakingNews
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभेड़ा पुल के पास ज्वेलरी कारोबारी से लूट का खुलासा, सरगना समेत 4 गिरफ्तार
    Next Article 24 वीरों की शहादत को नमन, 18वें स्थापना दिवस से पहले झारखंड जगुआर ने परिवारों का बढ़ाया मान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः मधु कोड़ा के मुंबई की करोड़ों की संपत्तियों पर फिलहाल नहीं होगी ई-नीलामी, जानिये पूरा मामला

    July 16, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो अफीम के साथ दो आरोपी दबोचे गए

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची : एसएसपी के जनता दरबार में कहीं राहत, कहीं उम्मीद

    July 15, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.