Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बाबूलाल जी को मैं हल्के में लेता हूं, उनका काम सिर्फ ट्वीट करना : स्वास्थ्य मंत्री
    झारखंड

    बाबूलाल जी को मैं हल्के में लेता हूं, उनका काम सिर्फ ट्वीट करना : स्वास्थ्य मंत्री

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2026Updated:February 18, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इरफ़ान अंसारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के एक्स पोस्ट पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने साफ शब्दों में कहा, “बाबूलाल जी को मैं बहुत हल्के में लेता हूं। उनका काम ही है ट्वीट करना, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल, कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के पैतृक गांव नेमरा में स्वास्थ्य विभाग की एक एम्बुलेंस खराब हो गई थी। बताया गया कि एम्बुलेंस को ठीक करने में काफी देर लग गई और इसी दौरान उसमें ले जाई जा रही एक महिला मरीज की मौत हो गई। इस घटना को लेकर बाबूलाल मरांडी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर सवाल उठाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि ग्रामीणों को “खटारा एम्बुलेंस” के भरोसे छोड़ दिया गया है और इसे संवेदनहीनता बताया।

    “मैंने कई जानें बचाई हैं” – इरफान अंसारी

    बोकारो दौरे पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से जब इस मामले पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना की पूरी जानकारी नहीं है। हालांकि, बाबूलाल मरांडी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, “मैंने कई जानें बचाई हैं, लेकिन बाबूलाल जी को वह नहीं दिखता। अगर कोई मशीन खराब हो जाती है, तो वह उसे मुद्दा बना देते हैं। खुद 20 साल तक उन्होंने क्या किया?”

    “मशीन है तो खराब भी हो सकती है”

    स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि एम्बुलेंस काफी पुरानी हो चुकी है और उसे मेंटेनेंस की जरूरत है। “मशीन है तो खराब भी हो सकती है। नया टेंडर होगा तो व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था काफी अच्छी है,” उन्होंने कहा।

    राजनीति बनाम स्वास्थ्य व्यवस्था

    महिला मरीज की मौत के बाद जहां विपक्ष सरकार को घेर रहा है, वहीं सरकार अपनी स्वास्थ्य सेवाओं का बचाव कर रही है। इस पूरे मामले ने स्वास्थ्य व्यवस्था और राजनीतिक बयानबाजी दोनों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि यह मामला सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रहता है या स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था में कोई ठोस सुधार भी देखने को मिलता है।

    Also Read : गुमला के बसिया में स्कूल ऑटो पलटा, 9 वर्षीय बच्ची की मौत, दूसरी गंभीर

    #JharkhandPolitics #BabulalMarandi #IrfanAnsari #HealthMinister #AmbulanceIssue #HealthcareSystem #PoliticalWar #JharkhandNews #Bokaro #BreakingNews
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ नगर परिषद चुनाव : साफ-सफाई, सड़क और सुरक्षा के मुद्दों के साथ प्रत्याशी मैदान में
    Next Article मालदा रेल मंडल ने जारी की होली स्पेशल ट्रेन की TIMING

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    आदिवासी

    झारखंडः मधु कोड़ा के मुंबई की करोड़ों की संपत्तियों पर फिलहाल नहीं होगी ई-नीलामी, जानिये पूरा मामला

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.