Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»मायावती बोलीं, दिल्ली में केंद्र सरकार का हस्तक्षेप जरूरी
    देश

    मायावती बोलीं, दिल्ली में केंद्र सरकार का हस्तक्षेप जरूरी

    Team JoharBy Team JoharJune 8, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली में बाहरी लोगों को इलाज की अनुमति नहीं देने के लिए दिल्ली सरकार की आलोचना की है और इस मामले में केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने को कहा है।

    सुश्री मायावती ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। बाहर के बहुत सारे लोगों को अपने जरूरी काम के लिए यहां आना पड़ता है। आपातस्थिति में लोग अपने इलाज के लिए भी दिल्ली पहुंचते हैं। बाहर के लोगों को दिल्ली में इलाज के अनुमति नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस मामले में केंद्र सरकार के हस्तक्षेप की मांग की है।

    उन्होंने कहा, “दिल्ली देश की राजधानी है। यहाँ पूरे देश से लोग अपने जरूरी कार्यों से आते रहते हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति अचानक बीमार पड़ जाता है तो उसको यह कहकर कि वह दिल्ली का नहीं है, इसलिए दिल्ली सरकार उसका इलाज नहीं होने देगी, यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण है। केन्द्र को इसमें जरूर दखल देना चाहिये।”

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि शहर में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप और संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए शहर से बाहर के लोगों का यहां के अस्पतालों में इलाज नहीं होगा। कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के लिए हालांकि दिल्ली से बाहर के लोग यहां के अस्पतालों में इलाज के लिये आ सकते हैं।

    एक अन्य ट्वीट में सुश्री मायावती ने लोगों को कोरोना महामारी के संदर्भ में सावधानी बरतने की सलाह दी और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा। उन्होंने कहा, “अनलाॅक-1 के तहत आज से जो भी धार्मिक स्थल और बाजार आदि खोले जा रहे हैं, वहाँ जाने के लिए लोगों को सरकारी नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिये। यदि बहुत जरूरी है तब ही वहाँ जाना चाहिये, वरना जाने से बचना चाहिये। बसपा की उनके हित में यही सलाह है।”

    #Poltical News Latest news mayawati National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : पूर्वी चंपारण में टैंकर से कुचलकर दो युवक की मौत
    Next Article यूएई में भारतीय डॉक्टर सुधीर की कोरोना से मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा की 8 स्थायी समितियों में टीएमसी को एक भी अध्यक्ष पद नहीं, सागरिका घोष बोलीं- संसद बना रहा ‘वन पर्सन, वन पार्टी शो’

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.