Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना में दोबारा शुरू हुआ मास्क चेकिंग अभियान, ADG बोले- MASK पहनना उतना ही जरूरी जितना हेलमेट
    बिहार

    पटना में दोबारा शुरू हुआ मास्क चेकिंग अभियान, ADG बोले- MASK पहनना उतना ही जरूरी जितना हेलमेट

    Team JoharBy Team JoharDecember 17, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटनाः कोरोना महामारी के मद्देनजर एक बार फिर से बिहार में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया है. कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत बिहार सहित पूरे देश में हो चुकी है. जिसके मद्देनजर नागरिक सुरक्षा अभियान के तहत पुलिसकर्मियों के कंधे पर लोगों के मास्क चेक करने की जिम्मेवारी फिर से दे दी गई है.

    पटना पुलिस प्रशासन राजधानी पटना के सब्जी मंडी चौक चौराहों और दुकानों पर धावा दल के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है. साथ ही नियमों को नहीं मानने वाले लोगों से फाइन भी काटा जा रहा है. अब मास्क चेकिंग के जरिए लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से आगाह किया जा रहा है.

    करोना महामारी के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार की माने तो कोरोना का संक्रमण फिर से बढ़ रहा है. जिस वजह से मास्क चेकिंग अभियान की शुरुआत कर दी गई है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की माक्स पहनने की आदत कम हो गई है. लेकिन अब फिर से सभी को मास्क पहनकर बाहर निकलने की जरूरत है.

    एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि जिस तरह से नागरिक सुरक्षा अभियान के तहत हेलमेट चेकिंग, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, चेकिंग किया जाता है ठीक उसी प्रकार फिर से एक बार मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जो लोग सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ फाइन के साथ-साथ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी.

    patna news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमेरिकी संसद ने चीन में जबरन श्रम को लक्षित आयात पर प्रतिबंध को मंजूरी दी
    Next Article बोधगया बम ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट ने सुनाई सभी गुनाहगारों को सजा, 3 दोषियों को उम्रकैद, 5 को दस साल जेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.