Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»आसनसोल-रांची समेत कई ट्रेनें कल रद्द, कुछ के मार्ग और स्टॉप में बदलाव
    Uncategorized

    आसनसोल-रांची समेत कई ट्रेनें कल रद्द, कुछ के मार्ग और स्टॉप में बदलाव

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2025Updated:June 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्य के चलते 13 जून यानी कल को कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से ब्लॉक लिए जाने के कारण कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी तो कुछ आंशिक रूप से समाप्त या प्रारंभ की जाएंगी।

    रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 13 जून को ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू और ट्रेन संख्या 68041/68042 आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू को रद्द किया गया है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 18085/18086 खड़गपुर-रांची-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस का 13 जून को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ होगा। यह ट्रेन आद्रा से रांची और रांची से आद्रा के बीच नहीं चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस का संचालन भी आद्रा तक सीमित रहेगा। वहीं, ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 13 जून को परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी होते हुए चलेगी।

    रांची के लिए यात्रियों को मिलेंगी ज्यादा ट्रेनें

    दक्षिण-पूर्व रेलवे के सदस्य अरुण जोशी ने बताया कि कोडरमा-हजारीबाग-बरकाकाना रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद आने वाले दिनों में कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों के यात्रियों को रांची के लिए अधिक ट्रेनें मिलेंगी, जिससे आवागमन में सुविधा बढ़ेगी।

    तीन ट्रेनों में स्लीपर कोच की बढ़ोतरी

    यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़े जा रहे हैं।

    1. ट्रेन संख्या 18603 रांची-गोडा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
    2. ट्रेन संख्या 18611 चेन्नई-वाराणसी एक्सप्रेस में भी एक स्लीपर कोच बढ़ाया जाएगा।
    3. ट्रेन संख्या 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस में भी एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

    Also Read : रिम्स की लचर व्यवस्था से फिर गई एक मासूम जान

     

    Adra Division Jharkhand Trains Railway Block Railway Information Ranchi Passengers Relief Ranchi Train News Ranchi Train Update Sleeper Coach Increase South Eastern Railway Train Cancellation आद्रा मंडल झारखंड ट्रेनें ट्रेन रद्द दक्षिण पूर्व रेलवे रांची ट्रेन अपडेट रांची ट्रेन समाचार रांची यात्रियों को राहत रेलवे ब्लॉक रेलवे सूचना स्लीपर कोच बढ़ोतरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स की लचर व्यवस्था से फिर गई एक मासूम जान
    Next Article बेरोजगारी और पलायन को लेकर कांग्रेस आज इन जिलों में करेंगी विशाल प्रदर्शन

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    झारखंड

    चक्रधरपुर और बिलासपुर मंडल में मेगा ब्लॉक, 27 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ी परेशानी

    May 9, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.