Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रिम्स की लचर व्यवस्था से फिर गई एक मासूम जान
    झारखंड

    रिम्स की लचर व्यवस्था से फिर गई एक मासूम जान

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिम्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इलाज की आस लेकर पहुंचे मरीजों को न सिर्फ घंटों इंतजार करना पड़ता है, बल्कि कई बार इस देरी की कीमत जान देकर चुकानी पड़ती है। बुधवार को एक चार दिन के नवजात की मौत ने फिर से रिम्स की व्यवस्था की पोल खोल दी।

    जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर की बिरहोर जनजाति से आने वाला यह बच्चा जन्म के बाद से ही बीमार था। उसे सांस लेने में दिक्कत थी और रोया भी नहीं था। बेहतर इलाज के लिए दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्चे को रिम्स की सेंट्रल इमरजेंसी में लाया गया।

    लेकिन इमरजेंसी में मौजूद कर्मियों ने परिजनों को पहले पीडियाट्रिक वार्ड में जाकर बेड की उपलब्धता पता करने को कहा। परिजन दौड़ते-भागते जानकारी लेकर लौटे और फिर बच्चे को पीडियाट्रिक वार्ड ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

    ऐसा पहला मामला नहीं है। चार दिन पहले भी एमजीएम जमशेदपुर में रीता सोबोर नाम की महिला के बच्चे को सांस की तकलीफ के बाद रिम्स रेफर किया गया था। रिम्स की देरी ने उस नवजात की भी जान ले ली। हर दिन दर्जनों मरीज इसी तरह सिर्फ अस्पताल में दाखिला पाने के लिए एंबुलेंस में घंटों इंतजार करते हैं। कुछ की जान बच जाती है, लेकिन कई जिंदगी की जंग हार जाते हैं।

    Also Read : नाबालिग युवती के साथ गैंगरे’प, चार आरोपी फरार

    Also Read : पटना में आज IND गठबंधन की अहम बैठक

    Birhor child death of newborn government hospital Health department hospital's plight Jharkhand health system Jharkhand news MGM Jamshedpur pediatric ward RIMS negligence RIMS Ranchi waiting in ambulance अस्पताल की बदहाली एंबुलेंस में इंतजार एमजीएम जमशेदपुर झारखंड समाचार झारखंड स्वास्थ्य व्यवस्था नवजात की मौत पीडियाट्रिक वार्ड बिरहोर बच्चा रिम्स रांची रिम्स लापरवाही सरकारी अस्पताल स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त
    Next Article आसनसोल-रांची समेत कई ट्रेनें कल रद्द, कुछ के मार्ग और स्टॉप में बदलाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.