Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»झारखंड स्टेट सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, मनीषा रानी तिर्की और आकाश पंडित बने चैंपियन
    खेल-सिनेमा

    झारखंड स्टेट सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, मनीषा रानी तिर्की और आकाश पंडित बने चैंपियन

    Team JoharBy Team JoharOctober 20, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका: झारखंड स्टेट सीनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन हो गया है चार दिवसीय यह टूर्नामेंट दुमका के इंडोर स्टेडियम में चल रहा था. इसमें महिला एकल में रांची की मनीषा रानी तिर्की और पुरुष एकल में गिरिडीह के आकाश पंडित चैंपियन बने. इन खिलाड़ियों के बीच दुमका विधायक बसंत सोरेन और संथालपरगना के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने ट्राफी और नकद राशि का वितरण किया.

    इस प्रतियोगिता में मेंस डबल में पश्चिमी सिंहभूम के चंद्रकांत झा और रांची के सभी सफी अकरम ने बाजी मारी. वहीं वुमेंस डबल में रांची की मनीषा रानी तिर्की और पूर्वी सिंहभूम की देवासी कांजीबिटिया ने जीत दर्ज की. मिक्स डबल में गिरिडीह के आकाश पंडित और देवघर के सोनाली दुबे विजयी हुए. प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद दुमका बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष उमाशंकर चौबे ने कहा कि यह बैडमिंटन की राज्यस्तर की एक बड़ी प्रतियोगिता थी.

    इस प्रतियोगिता में काफी उलटफेर देखे गए. सफी अकरम जो अभी तक चैंपियन बनते आ रहे थे उन्हें आकाश पंडित ने शिकस्त दी. इस टूर्नामेंट में जो विजयी हुए हैं उन्हें राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर के चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि इसमें विजयी खिलाड़ियों को नगद राशि भी दी गई. एकल में दोनों चैंपियन को 21-21 हजार रुपए दिए गए.

    खिलाड़ियों ने कहा-बहुत शानदार रहा अनुभव
    प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ियों ने कहा कि यहां का अनुभव काफी शानदार रहा. बहुत अच्छे माहौल में खेल हुए. महिला एकल में चैंपियन बनी मनीषा रानी तिर्की ने कहा कि इसमें ट्रॉफी के साथ नगद राशि भी दी गई जो उनके लिए काफी आवश्यक है. इससे उनका मनोबल और बढ़ा है. कुल मिलाकर काफी बेहतर आयोजन रहा है.

    बसंत सोरेन ने क्या कहा
    टूर्नामेंट में विजयी खिलाड़ियों को पारितोषिक देने आए दुमका विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि दुमका में इस तरह का प्रतियोगिता आयोजित होना बहुत ही अच्छी बात है. इससे स्थानीय खिलाड़ियों का भी एक्सपीरियंस बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट की सफलता के लिए वे आयोजन समिति के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन को भी बधाई देते हैं.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत ने सिमडेगा को 101.590 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात, 79 लोगों को सौंपा नियुक्ति पत्र
    Next Article पतरातू रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति का सिर कटा शव बरामद, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    Latest Posts

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026

    नेतन्याहू बोले- ‘मच्छार दुनिया के हीरो’, पीएम मोदी के साथ इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का न्योता

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.