Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»उरी में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया
    देश

    उरी में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2026Updated:March 15, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की। खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादी को निशाना बनाया। मुठभेड़ के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, यह आतंकवादी सीमा पार से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।

    उरी में सीमा पार से घुसपैठ नाकाम

    मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई और इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और आतंकवादी छिपा न हो। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से सीमा पार से होने वाली घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया।

    राजौरी में भी घुसपैठ प्रयास विफल

    उसी दौरान जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने घुसपैठ की एक और कोशिश को विफल कर दिया। मंगलवार 10 मार्च को हुई इस मुठभेड़ में एक संदिग्ध आतंकी मारा गया, जबकि उसके एक साथी की तलाश अभी जारी है। सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ लोग सीमा पार से घुसपैठ कर सकते हैं। झांगर के पास नौशेरा सेक्टर में उन्हें देखा गया और रोकने की कोशिश की गई। दोनों पक्षों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया।

    सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी

    सेना अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी अन्य घुसपैठिए को पकड़ लिया जा सके। इस कार्रवाई से सीमा सुरक्षा और स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

    Also Read : दुमका में रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव बरामद, हत्या की आशंका से जांच शुरू

    Baramulla border security defence news indian army Infiltration Foiled Jammu Kashmir Jammu Kashmir Police Jhangar Line of Control (LoC) LoC Nowshera sector Pakistani terrorists Rajouri search operation Security Forces Operation terrorist activity Terrorist Encounter Uri Sector आतंकवादी मुठभेड़ आतंकी गतिविधि उरी सेक्टर घुसपैठ नाकाम जम्मू-कश्मीर जम्मू-कश्मीर पुलिस झांगर नियंत्रण रेखा नौशेरा सेक्टर पाकिस्तानी आतंकवादी बारामुला भारतीय सेना रक्षा समाचार राजौरी सर्च ऑपरेशन सीमा सुरक्षा सुरक्षा बल कार्रवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका में रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव बरामद, हत्या की आशंका से जांच शुरू
    Next Article सीएम हेमंत ने रांची में ‘जोहारग्राम-मेड इन झारखंड’ शोरूम का किया शुभारंभ, ट्राइबल कपड़ों और उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026
    आदिवासी

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी, भागवत, RSS का अपमान बर्दाश्त किया जाएगा, तिरंगे का नहीं : रिजिजू

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में मुस्लिम नहीं चाहिए कहने वाला हिंदू नहीं : न्यूयॉर्क में बोले मोहन भागवत

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा – मैं नहीं कह सकता भविष्य में भ्रष्ट नहीं होंगे

    August 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026

    भागवत की “एकता में अनेकता” पर सिब्बल का तंज – “यह भाषण था या राहुल गांधी का?”

    August 31, 2026

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा घोटाला : अब तक कौन-कौन गिरफ्तार, कब हुई कार्रवाई, जानिए पूरी टाइमलाइन

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.