Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीएम हेमंत ने रांची में ‘जोहारग्राम-मेड इन झारखंड’ शोरूम का किया शुभारंभ, ट्राइबल कपड़ों और उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा
    झारखंड

    सीएम हेमंत ने रांची में ‘जोहारग्राम-मेड इन झारखंड’ शोरूम का किया शुभारंभ, ट्राइबल कपड़ों और उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा

    Team JoharBy Team JoharMarch 15, 2026Updated:March 15, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ‘जोहारग्राम – मेड इन झारखंड’
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के करमटोली चौक के पास रविवार को ‘जोहारग्राम – मेड इन झारखंड’ शोरूम का शुभारंभ किया गया। इस शोरूम का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की आदिवासी कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे शोरूम खुलने से आदिवासी पहनावा और पारंपरिक उत्पादों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ेगा।

    एक ही जगह मिलेंगे ट्राइबल कपड़े और पारंपरिक सामान

    इस शोरूम में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए कई तरह के ट्राइबल कपड़े उपलब्ध होंगे। यहां आदिवासी साड़ियां, टी-शर्ट, बंडी के साथ-साथ कई पारंपरिक पहनावे मिलेंगे। इसके अलावा आदिवासी ज्वेलरी, खान-पान और अन्य पारंपरिक उत्पाद भी लोगों को एक ही जगह पर मिल सकेंगे। सरकार का मानना है कि इस तरह की पहल से स्थानीय कलाकारों और कारीगरों को भी बड़ा मंच मिलेगा और उनके उत्पाद ज्यादा लोगों तक पहुंच पाएंगे।

    आदिवासी संस्कृति को आगे बढ़ाने पर सरकार का जोर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध आदिवासी संस्कृति से है। ऐसे में आदिवासी पहनावा, ज्वेलरी, व्यंजन और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘जोहारग्राम – मेड इन झारखंड’ जैसे शोरूम खुलने से स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ेगी और राज्य की संस्कृति को नई पहचान मिलेगी।

    शोरूम संचालक ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

    इस अवसर पर शोरूम के संचालक आशीष सत्यव्रत साहू ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने भी इस पहल को सराहा और इसे झारखंड की संस्कृति को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया।

    Also Read : उरी में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया

    Hemant Soren Jharkhand Government Jharkhand Handicraft Jharkhand news Johargram Made in Jharkhand Karamtoli Chowk Ranchi Ranchi Event News ranchi news Tribal Clothing Tribal Culture Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउरी में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया
    Next Article रांची में सरहुल पर्व की तैयारियां तेज, DC-SSP ने सरना स्थलों का किया निरीक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, कई घायल

    October 17, 2026

    मजबूत लोकतंत्र वह, जहां जनता सरकार से सवाल पूछ सके: डीके शिवकुमार

    October 17, 2026

    मंदिर की जमीन सरकार को दान नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के नाम पर इंटरनेट से दूर नहीं रख सकते : सुप्रीम कोर्ट

    October 17, 2026

    झारखंड: बोकारो में विस्थापितों के द्वारा नौकरी समेत कई मांगो को लेकर आठवें दिन भी आंदोलन जारी

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.