Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»GST का नया स्लैब कल से होगा लागू, क्या सस्ता, क्या महंगा… जानें
    देश

    GST का नया स्लैब कल से होगा लागू, क्या सस्ता, क्या महंगा… जानें

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2025Updated:September 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    GST
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : GST का नया स्लैब कल यानी 22 सितंबर 2025 से होगा लागू। दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में हुई GST काउंसिल की 56वीं बैठक में टैक्स ढांचे में ऐतिहासिक बदलाव किए गए थे। 10 घंटे चली इस बैठक में 12% और 28% के टैक्स स्लैब खत्म कर दिए गए। अब केवल दो मुख्य स्लैब 5% और 18% रहेंगे। पान मसाला, तंबाकू और लग्जरी कारों जैसे ‘सिन गुड्स’ पर 40% का नया स्लैब लागू होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की।

    नेक्स्टजेन GST 2025 : मुख्य बदलाव

    • दो स्लैब : अब केवल 5% और 18% टैक्स स्लैब होंगे। 12% वाले 99% सामान 5% में और 28% वाले ज्यादातर सामान 18% स्लैब में आएंगे।
    • सिन गुड्स : पान मसाला, तंबाकू और लग्जरी कारों पर 40% टैक्स।
    • GST मुक्त चीजें : रोटी, चपाती, पराठा, खाखरा, परोट्टा और पिज्जा ब्रेड पर 5% GST हटाकर शून्य किया गया।
    • ऑटोमैटिक रिफंड : GST रिफंड की प्रक्रिया आसान, निर्यातकों का रजिस्ट्रेशन अब 3 दिन में।
    • सस्ते कपड़े-जूते : 2500 रुपये तक के कपड़े और फुटवियर पर GST 12% से घटकर 5%।
    • हेल्थकेयर राहत : 5 लाख तक की हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी पर GST शून्य। मेडिकल ऑक्सीजन, चश्मे, डायग्नोस्टिक किट्स पर भी टैक्स कम।
    • सस्ते वाहन : छोटी कार (1200cc तक), मोटरसाइकिल (350cc तक), बस, ट्रक, और ऑटो पार्ट्स पर 28% से 18% टैक्स।
    • कृषि को राहत : ट्रैक्टर, टायर, बायो-कीटनाशक, ड्रिप इरिगेशन पर टैक्स 18% से 5%।
    • शिक्षा सामग्री : नक्शे, चार्ट, पेंसिल, नोटबुक, रबर पर GST शून्य।
    • इलेक्ट्रॉनिक्स : AC, टीवी (32 इंच से बड़े), डिशवॉशर पर 28% से 18% टैक्स।
    • दैनिक जरूरतें : शैंपू, टूथपेस्ट, साबुन, घी, नमकीन, बर्तन, सिलाई मशीन पर टैक्स 18% या 12% से घटकर 5%।

    The GST Council has approved significant reforms today. These reforms have a multi-sectoral and multi-thematic focus, aimed at ensuring ease of living for all citizens and ease of doing business for all: Office of Finance Minister Nirmala Sitharaman pic.twitter.com/7yg9zELOvs

    — ANI (@ANI) September 3, 2025

    क्यों अहम है यह फैसला?

    नेक्स्टजेन GST 2025 का लक्ष्य टैक्स सिस्टम को सरल करना, दरें कम करना और उपभोग बढ़ाना है। यह कदम कारोबारियों और आम जनता के लिए राहत लेकर आया है। GST काउंसिल का यह सुधार टैक्स ढांचे को आसान बनाएगा और जरूरी चीजों को सस्ता करेगा, जिससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

    Also Read : बिहार के वकीलों को नीतीश सरकार की सौगात… जानें क्या

    essential commodities to become cheaper GST का नया स्लैब कल से होगा लागू GST काउंसिल की बैठक में बड़े बदलाव : टैक्स स्लैब 5% और 18% में सिमटे Major changes at the GST Council meeting: Tax slabs reduced to 5% and 18% The new GST slab will be applicable from tomorrow. जरूरी चीजें होंगी सस्ती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाले में बहे मासूम की मिली बॉडी, दो किलोमीटर दूर रानी सती तालाब से हुआ बरामद
    Next Article RJD की सभा में अपशब्दों पर चिराग पासवान का पलटवार, बोले – यही है राजद की ‘माई-बहिन योजना’ की असली पहचान

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.