Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»माही ने सपने में बुलाया, हरियाणा से पैदल दौड़ा चला आया अजय गिल
    खेल-सिनेमा

    माही ने सपने में बुलाया, हरियाणा से पैदल दौड़ा चला आया अजय गिल

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: महेंद्र सिंह धोनी का प्रशंसक देश के हर कोने के साथ-साथ विश्व के तमाम देशों में है. लेकिन हरियाणा का अजय गिल एक ऐसा फैन है. जिनके सपने में महेंद्र सिंह धोनी हमेशा आते हैं. इस बार माही अजय गिल के सपने में आकर रांची आने का न्योता दे दिया. और क्या था अजय गिल हरियाणा से पैदल ही माही से मुलाकात करने रांची आ पहुंचा.

    दरअसल, हरियाणा का रहने वाला अजय गिल माही का जबरा फैन है. इनके मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी हमेशा ही उनके सपने में आते हैं. 28 जुलाई को भी अजय गिल के सपने में महेंद्र सिंह धोनी आये और उन्हें रांची आने का न्योता दे दिया. सपने में अजय को महेंद्र सिंह धोनी कहते हैं कि वह रांची आएं और इस सुंदर जगह को आकर देखें. और क्या था 29 जुलाई को वह पैदल ही हरियाणा से रांची के लिए निकल गया.

    जहां थकावट हुई वहां उसने जरूरत के मुताबिक गाड़ी से भी सफर किया. कुल मिलाकर महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए अजय 1000 किलोमीटर पैदल चलकर रांची के सिमलिया स्थित वीरा फार्महाउस तक पहुंचा. जब अजय से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सपने में महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें रांची आने का न्योता दिया है

    हालांकि रास्ते में उन्हें पता चला कि महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल रांची में नहीं है. वह चेन्नई में हैं. ऐसे में उन्होंने ठाना कि जब तक महेंद्र सिंह धोनी रांची नहीं आएंगे तब तक वह सड़क पर ही दिन और रात गुजारेंगे. महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात करने के बाद ही वह वापस हरियाणा जाएंगे.

    अब अजय महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात कर पाते हैं कि नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. लेकिन इस शख्स ने महेंद्र सिंह धोनी के प्रति जो दीवानगी दिखाई है यह वाकई में इस प्रशंसक का माही के प्रति पागलपन ही है.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में उर्मिला मातोंडकर को देखने उमड़ी भीड़, अधिकारियों की मौजूदगी में कोविड गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां
    Next Article राज्य सूचना आयोग के आप्त सचिव के माता-पिता की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी शिवम पांडेय गिरफ्तार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में 9 अक्टूबर को India-West Indies मुकाबला, स्टेडियम पहुंचने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

    September 28, 2026
    आदिवासी

    ​’मदर ऑफ द मैच’ बनीं सुपरमॉम्स : रांची में शुरू हुआ मातृ शक्ति का अनोखा फुटबॉल महाकुंभ

    September 27, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स में महिला हॉकी : मात्र 4 मैच और 59 गोल, कहर बरपा रही भारतीय खिलाड़ी

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.