महाराष्ट्र : कोरोना से अब तक 97 लोगों की मौत, 1,390 संक्रमित

Joharlive Desk

मुंबई। महाराष्ट्र में कोविड -19 के पॉजिटिव मामलों की संख्या में शुक्रवार सुबह 26 की और बढ़ोतरी हो गई। अब तक ये कुल संख्या 1,390 हो गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को मुंबई के धारावी स्लम इलाके में 5 नए मामले मिले जिससे अब धारावी में कुल 22 मामले हो गए हैं। गुरुवार तक यहां 17 मामले थे।
दिल्ली में तबलीगी जमात में भाग लेने वाले दो अन्य लोग भी मुंबई में पॉजीटिव पाए गए हैं। वहीं दादर में 3 नए मामले आए, जिनमें निजी अस्पताल सुश्रुषा की दो नर्स शामिल हैं। राज्य में मुंबई के बाहर पुणे में 9 नए मामले, अकोला में 4, बुलढाणा में 2 और रत्नागिरी में 1 मामला दर्ज हुआ है।
वहीं 25 मौतें हुईं हैं। अब तक किसी राज्य में सबसे अधिक महाराष्ट्र में कुल 97 मौतें हो चुकी हैं।