Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»उत्तराखंड : केदारनाथ धाम में हो रही बर्फबारी, दर्शन के लिए लगी लंबी कतार
    धर्म/ज्योतिष

    उत्तराखंड : केदारनाथ धाम में हो रही बर्फबारी, दर्शन के लिए लगी लंबी कतार

    Team JoharBy Team JoharOctober 23, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम में एक बार फिर से मौसम खराब हो गया है. धाम में बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है. केदार धाम में यह सीजन की पहली बर्फबारी है. जबकि, धाम की चोटियों पर कई बार इससे पहले बर्फबारी हो चुकी है. बर्फबारी के बाद धाम में ठंड भी भारी इजाफा हो गया है. भारी बारिश और बर्फबारी के बावजूद श्रद्धालु लाइन में लगकर बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं.

    केदारनाथ में जमकर बर्फबारी

    बता दें कि केदारनाथ धाम में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है. बीते दिनों बारिश के साथ ही धाम की चोटियों और हिमालय पर जमकर हिमपात हुआ था, लेकिन इस बार केदार धाम में भी बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी के बाद अब केदारनाथ की चोटियां भी चांदी की तरह चमक रही हैं. इसके अलावा धाम में अब बर्फीली हवाएं भी चल रही हैं और मौसम ठंडा हो गया है. यात्रियों के अलावा स्थानीय लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. ठंड के चलते तीर्थ यात्रियों की परेशानियां भी बढ़ गईं हैं.

    यात्रा पड़ावों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात

    रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि रोजाना 15 हजार के लगभग यात्री केदारनाथ पहुंच रहे हैं. यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स यात्रा पड़ावों पर तैनात की गई है. यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इस बात का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. बता दें कि 22 अक्टूबर को केदारनाथ धाम में हेली यात्री समेत 10,885 यात्रियों ने दर्शन किए थे.

    Religion News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेशनल टारगेट बॉल प्रतियोगिता पर झारखंड महिला टीम का कब्जा, गोल्ड मेडल जीतकर खिताब किया अपने नाम
    Next Article रांची में पुराना बार भवन के पास नो पार्किंग विवाद में पुलिसकर्मी और वकील भिड़े, कर्मचारियों पर अपशब्द कहने का आरोप

    Related Posts

    झारखंड

    श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएम मोदी ने जिस BAPS मंदिर की तारीफ की, उसी के महंत के एफिल टावर दौरे पर क्यों छिड़ गया लैंगिक समानता का विवाद?

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी, भागवत, RSS का अपमान बर्दाश्त किया जाएगा, तिरंगे का नहीं : रिजिजू

    August 31, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.