Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 May, 2026 ♦ 9:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»निकाय चुनाव की हलचल तेज : रांची से रोशनी खलखो तो धनबाद से भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी कौन… जानें
    झारखंड

    निकाय चुनाव की हलचल तेज : रांची से रोशनी खलखो तो धनबाद से भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी कौन… जानें

    Team JoharBy Team JoharFebruary 3, 2026Updated:February 3, 2026No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उल्लंघन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ झारखंड में सियासी तापमान अचानक बढ़ गया है। चुनावी डंका बजते ही सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए कई अहम नामों पर मुहर लगा दी है।

    प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में नौ नगर निगमों के मेयर पद और कई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए समर्थित प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बनी है। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

    रांची से रोशनी खलखो,धनबाद से इनको मिला BJP का सपोर्ट

    रांची नगर निगम के लिए भाजपा ने पूर्व पार्षद रोशनी खलखो को मेयर पद का समर्थित उम्मीदवार बनाया है। रोशनी खलखो चार फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले वह नगर निगम में पार्षद के रूप में अपनी भूमिका निभा चुकी हैं और शहरी राजनीति में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। धनबाद नगर निगम के लिए भाजपा की ओर से संजीव अग्रवाल के नाम की घोषणा हो चुकी है। पार्टी नेताओं का मानना है कि उनका प्रशासनिक अनुभव और स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ भाजपा के लिए लाभदायक साबित होगी।

    कोर कमेटी बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर लगी मुहर

    प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने की। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेता, संगठन पदाधिकारी और कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार इससे पहले 31 जनवरी को हुई बैठक में हर सीट के लिए तीन-तीन संभावित नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया था। सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति मिलने के बाद उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय लिया गया।

    दलीय आधार पर चुनाव नहीं, फिर भी सक्रिय हुई पार्टियां

    हालांकि झारखंड में नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहे हैं, इसके बावजूद सभी राजनीतिक दल अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों को मैदान में उतार रहे हैं। भाजपा ने फिलहाल आधिकारिक सूची सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन चयनित उम्मीदवारों के नाम संबंधित जिलाध्यक्षों को भेज दिए गए हैं। संगठन स्तर पर चुनावी रणनीति और प्रचार अभियान को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

    हाईकोर्ट याचिका से सुर्खियों में आई थीं रोशनी खलखो

    रोशनी खलखो उस समय भी चर्चा में आई थीं जब उन्होंने समय पर नगर निकाय चुनाव कराने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उनकी इस पहल के बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को शीघ्र चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। माना जा रहा है कि इस फैसले से रांची समेत पूरे राज्य में निकाय चुनाव की प्रक्रिया को गति मिली।

    नौ नगर निगमों के मेयर पद के समर्थित उम्मीदवार तय

    भाजपा समर्थित मेयर उम्मीदवारों की सूची के अनुसार रांची से रोशनी खलखो, धनबाद से संजीव अग्रवाल, देवघर से रीता चौरसिया, आदित्यपुर से प्रभाषिनी कालुंडिया, चास से अविनाश कुमार, मानगो से बबीता सिंह, मेदिनीनगर से अरुणा शंकर, हजारीबाग से सुदेश चंद्रवंशी और गिरिडीह से डॉ शैलेंद्र चौधरी को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरणों को प्राथमिकता दी है।

    नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भी समर्थन तय

    नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए गढ़वा से किचन जायसवाल, दुमका से अमिता रक्षित, लोहरदगा से अनिल उरांव और चक्रधरपुर से विजय गगरा को भाजपा समर्थित उम्मीदवार बनाया गया है। इन नामों पर भी कोर कमेटी की बैठक में विस्तार से चर्चा के बाद सहमति बनी।

    धनबाद की राजनीति में चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल

    नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले धनबाद की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। धनबाद के पूर्व मेयर और भाजपा के कद्दावर नेता रहे चंद्रशेखर अग्रवाल ने पार्टी से इस्तीफा देकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। उनके इस फैसले को चुनाव से पहले भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

    चंद्रशेखर अग्रवाल ने झामुमो की सदस्यता ली

    चंद्रशेखर अग्रवाल ने दुमका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, झामुमो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मनु आलम, केंद्रीय सदस्य रमेश टुडू, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

    भाजपा को झटका, झामुमो को मिल सकती है बढ़त

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चंद्रशेखर अग्रवाल के झामुमो में शामिल होने से धनबाद नगर निगम चुनाव के समीकरण बदल सकते हैं। वह लंबे समय तक भाजपा का प्रमुख चेहरा रहे हैं और शहरी मतदाताओं में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। ऐसे में झामुमो को इसका सीधा फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

    आने वाले दिनों में और तेज होगी चुनावी सरगर्मी 

    कुल मिलाकर झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां चरम पर पहुंच गई हैं। भाजपा ने जहां उम्मीदवारों के नाम तय कर अपनी तैयारी साफ कर दी है, वहीं झामुमो और अन्य दल भी अपनी रणनीति को धार देने में लगे हैं। नामांकन, प्रचार और संभावित दल-बदल की घटनाओं से आने वाले दिनों में चुनावी माहौल और अधिक गर्म होने के आसार हैं।

    Also Read : शेयर बाजार में जोरदार तेजी : सेंसेक्स और निफ्टी में 3% से ज्यादा उछाल

    Bjp Dhanbad jharkhand civic polls Jharkhand news Jmm ranchi रोशनी खलखो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स अस्पताल से बाल कैदी फरार, चोरी के मामले में किया गया था निरुद्ध
    Next Article शेयर बाजार में जोरदार तेजी : सेंसेक्स और निफ्टी में 3% से ज्यादा उछाल

    Related Posts

    झारखंड

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026
    झारखंड

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026
    झारखंड

    रफ्तार ने छीनी जिंदगी : रांची में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ’त

    May 19, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026

    रफ्तार ने छीनी जिंदगी : रांची में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ’त

    May 19, 2026

    रांची में बड़ी वारदात टली, USA मेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

    May 19, 2026

    नौकरी का झांसा देकर नाबालिगों की तस्करी की कोशिश, चतरा में दबोचे गए दो दलाल

    May 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.